US Tornado: टेनेसी में टारनेडो की चपेट में आकर छह की मौत, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी; 85,000 घरों में छाया था अंधेरा
अमेरिका के मध्य टेनिसी में शनिवार को आए टारनेडो की चपेट में आकर छह लोगों की मौत हो गई जबकि दो दर्जन घायल हो गए। सोशल मीडिया पर शेयर की गई एक ब्रीफिंग में क्लार्क्सविले के मेयर ने कहा कि व्यापक क्षति हुई है। उन्होंने कहा कि अगर आपको मदद की जरूरत है तो 911 पर काल करें। मदद तुरंत पहुंच जाएगी।

एपी, वॉशिंगटन। अमेरिका के मध्य टेनिसी में शनिवार को आए टारनेडो की चपेट में आकर छह लोगों की मौत हो गई, जबकि दो दर्जन घायल हो गए। मरने वालों में एक बच्चा भी शामिल है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तूफान से कई घर और दुकानें क्षतिग्रस्त हुई हैं।
टारनेडो की चेतावनी जारी
राष्ट्रीय मौसम विभाग ने टेनेसी में कई और टारनेडो की चेतावनी जारी की है। टारनेडो के कारण शनिवार की रात टेनेसी में लगभग 85,000 घरों में अंधेरा छाया रहा। अग्निशमन विभाग की ओर से टारनेडो द्वारा हुए नुकसान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की गई हैं। इसमें लॉन में बिखरे मलबे के साथ क्षतिग्रस्त घर और एक ट्रैक्टर ट्रेलर राजमार्ग पर पलटा नजर आ रहा है।
क्लार्क्सविले के मेयर जो पिट्स ने तूफान की चपेट में आकर प्रियजनों को खोने वालों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि उनके दुख के समय में पूरा शहर उनके साथ है। सोशल मीडिया पर शेयर की गई एक ब्रीफिंग में क्लार्क्सविले के मेयर ने कहा कि व्यापक क्षति हुई है। उन्होंने कहा,
अगर आपको मदद की जरूरत है, तो 911 पर काल करें। मदद तुरंत पहुंच जाएगी। कृपया आप घर पर रहें और सड़कों पर न निकलें।
यह भी पढ़ें: 'लव स्टोरी' के अभिनेता Ryan O' Neal का निधन, 82 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
वहीं, मोंटगोमरी काउंटी शेरिफ कार्यालय ने कहा है कि दोपहर लगभग दो बजे टारनेडो आया था। एक स्थानीय हाई स्कूल में अस्थायी आश्रय स्थल बनाया गया है। लोगों को घर पर रहने के लिए कहा गया है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।