Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Hollywood: 'लव स्टोरी' के अभिनेता Ryan O' Neal का निधन, 82 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

    By AgencyEdited By: Mohammad Sameer
    Updated: Sat, 09 Dec 2023 05:43 AM (IST)

    Ryan O Neal ने 1970 की रोमांटिक ड्रामा फिल्म लव स्टोरी में अली मैकग्रा के विपरीत अभिनय किया। इस फिल्म के लिए वो ऑस्कर के लिए नॉमिनेट हुए। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सनसनी मचा दी थी। ये फिल्म एरिच सेगल के लोकप्रिय उपन्यास Love Story पर आधारित थी। उनकी मौत का कोई कारण नहीं बताया गया। हालांकि 2012 में पता चला था कि उन्हें प्रोस्टेट कैंसर है।

    Hero Image
    'लव स्टोरी' के अभिनेता Ryan O' Neal का निधन

    रॉयटर्स, लॉस एंजिल्स। दिग्गज अभिनेता रयान ओ'नील का निधन हो गया है।  82 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। 1970 के दशक के हॉलीवुड हार्टथ्रोब कहे जाने वाले जिन्होंने अभिनेता ने लव  स्टोरी, व्हाट्स अप, डॉक्टर? और पेपर मून  जैसी फिल्मों में अभिनय किया था। उनके बेटे ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिये उनके निधन की जानकारी दी। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    1964 में करियर ने पकड़ी रफ्तार

    एक्टर की मौत का कोई कारण नहीं बताया गया। हालांकि, 2012 में पता चला था कि उन्हें प्रोस्टेट कैंसर है।ओ'नील को दिवंगत अभिनेत्री फराह फॉसेट के साथ लंबे समय तक रोमांस के लिए भी जाना जाता है।  ओ'नील के अभिनय करियर को तब ऊंचाईयां मिली जब उन्हें 1964 में नाइट टाइम सोप ओपेरा पीटन प्लेस में रोल मिला।

    उन्होंने 1970 की रोमांटिक ड्रामा फिल्म लव स्टोरी में अली मैकग्रा के विपरीत अभिनय किया। इस फिल्म के लिए वो ऑस्कर के लिए नॉमिनेट हुए। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सनसनी मचा दी थी। ये फिल्म एरिच सेगल के लोकप्रिय उपन्यास Love Story पर आधारित थी।

    यह भी पढ़ेंः Animal Day 8 Box Office Collection: 'एनिमल' ने तोड़ा Sanju का रिकॉर्ड, 8वें दिन हुई बंपर नोटों की बरसात

    comedy show banner
    comedy show banner