Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बांग्लादेश में भीषण गरीबी का सामना कर रहे आम लोग, अवामी लीग ने सरकार पर बोला हमला

    By Agency Edited By: Jeet Kumar
    Updated: Sun, 21 Sep 2025 02:51 AM (IST)

    अवामी लीग ने शनिवार को दावा किया कि बांग्लादेश में आर्थिक मंदी के बीच आम लोग अत्यधिक गरीबी में जीने को मजबूर है वहीं केवल आठ-10 महीनों में 10 हजार से अधिक नए करोड़पति बन गए हैं। अवामी लीग के अनुसार बांग्लादेश की अर्थव्यवस्था भीषण मंदी की चपेट में है। बेरोजगारी दर आठ प्रतिशत से अधिक और गरीबी दर लगभग 28 प्रतिशत है।

    Hero Image
    बांग्लादेश में भीषण गरीबी का सामना कर रहे आम लोग (सांकेतिक तस्वीर)

     आईएएनएस, ढाका। अवामी लीग ने शनिवार को दावा किया कि बांग्लादेश में आर्थिक मंदी के बीच आम लोग अत्यधिक गरीबी में जीने को मजबूर है, वहीं केवल आठ-10 महीनों में 10 हजार से अधिक नए करोड़पति बन गए हैं।

    बांग्लादेश की अर्थव्यवस्था भीषण मंदी की चपेट में

    अवामी लीग के अनुसार, बांग्लादेश की अर्थव्यवस्था भीषण मंदी की चपेट में है। बेरोजगारी दर आठ प्रतिशत से अधिक और गरीबी दर लगभग 28 प्रतिशत है। सैकड़ों कारखाने बंद हो गए हैं। विदेशी निवेश न के बराबर है। 26 लाख लोग नौकरी खो चुके हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आम लोग आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों से जूझ रहे हैं

    आम लोग आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों से जूझ रहे हैं। वहीं बांग्लादेश बैंक की रिपोर्ट के अनुसार जून 2025 तक, करोड़पति अकाउंट की कुल संख्या 127,336 तक पहुंच गई है। पिछले आठ-10 महीनों में 10,928 नए करोड़पति बने हैं।

    अवामी लीग ने कहा, 87 प्रतिशत नए करोड़पति 30 वर्ष से कम आयु के हैं। उनमें से दो हजार से अधिक ने अभी तक अपनी पढ़ाई भी पूरी नहीं की है। अवामी लीग ने सवाल किया कि ये करोड़पति कौन हैं। वे इतनी संपत्ति कैसे जमा कर रहे हैं, जबकि बांग्लादेश में आम लोगों का जीवन दिन-ब-दिन असहनीय होता जा रहा है।