North Korea: सुर्खियों में किम जोंग की बेटी, अब स्पोर्ट्स इवेंट में पिता के साथ आई नजर
उत्तर कोरिया में तानाशाह किम जोंग उन की बेटी इस समय काफी सुर्खियों में बनी हुई है। 17 फरवरी को सरकारी अधिकारियों द्वारा आयोजित एक खेल कार्यक्रम में किम जोंग और उनकी बेटी जू-एई को देखा गया। पहली बार किम की बेटी को किसी गैर-सैन्य कार्यक्रम में देखा गया है।

सियोल, एजेंसी। उत्तर कोरिया में तानाशाह किम जोंग उन की बेटी इस समय काफी सुर्खियों में बनी हुई है। 17 फरवरी को सरकारी अधिकारियों द्वारा आयोजित एक खेल कार्यक्रम में किम जोंग और उनकी बेटी जू-एई को देखा गया। राज्य मीडिया के अनुसार, पहली बार किम की बेटी को किसी गैर-सैन्य कार्यक्रम में देखा गया है।
कई सैन्य कार्यक्रमों में नजर आई किम की बेटी
राज्य मीडिया के अनुसार, 10 वर्षीय जू-एई को इस महीने की शुरुआत में कई सैन्य कार्यक्रमों में अपने पिता किम के साथ देखा गया है। इसके अलावा, उत्तर कोरियाई नेता की ताकतवर बहन किम यो जोंग को भी इस कार्यक्रम में देखा गया।
आतंकवाद को पनाह देने वाला पाकिस्तान हमलों पर बहा रहा आंसू, पीएम शरीफ बोले- जड़ से खत्म कर देंगे
'सम्मानित संतान'
दक्षिण कोरियाई खुफिया अधिकारियों के मुताबिक, पूर्व अमेरिकी बास्केटबॉल खिलाड़ी डेनिस रोडमैन ने वर्ष 2013 में उत्तर कोरिया गए थे। यहां उन्होंने किम के परिवार से साथ भी समय बिताया था। इसी से अनुमान लगाया जा रहा है कि किम के साथ नजर आ रही छोटी लड़की उनकी बेटी है। उत्तर कोरिया की कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी (केसीएनए) के मुताबिक, यह आयोजन उत्तर कोरिया में चमकते सितारे के दिन नामक एक प्रमुख अवकाश के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया।
तानाशाह किम जोंग का अजीबोगरीब फरमान
इससे पहले, किम जोंग ने अपने नागरिकों के लिए एक अजीबोगरीब फरमान जारी किया, जिसके मुताबिक, उत्तर कोरिया में रह रही किसी भी महिला या लड़की का नाम उनकी बेटी पर नहीं होना चाहिए। सभी को अपना नाम बदलने के लिए मजबूर किया जा रहा है। दरअसल, किम की बेटी का नाम जू-एई है।
फॉक्स न्यूज ने रेडियो फ्री एशिया के दो अज्ञात रिपोर्टर के हवाले से बताया कि यहां की स्थानीय सरकारों ने 'जू-ए' नाम की महिलाओं को उनके जन्म प्रमाण पत्र बदलने के आदेश जारी किए हैं। ऐसा माना जा रहा है कि ये नया फरमान उसके रहस्य को बरकरार रखने के लिए किया जा रहा है। फॉक्स न्यूज ने फ्री रेडियो एशिया के दो अज्ञात रिपोर्टरों के हवाले से बताया कि स्थानीय सरकारों ने जू-ए नाम की महिलाओं के लिए जन्म प्रमाण पत्र बदलने के आदेश जारी किए हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।