विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

North Korea Missile: उत्तर कोरिया का अब तक का सबसे खतरनाक मिसाइल परीक्षण, सुपरपावर देशों की बढ़ी टेंशन

By Agency Edited By: Nidhi Avinash
Published: Sat, 20 Apr 2024 05:39 PM (IST)

अमेरिका और दक्षिण कोरिया के साथ बढ़ते तनाव के बीच उत्तर कोरिया ने फिर हथियारों का परीक्षण किया है। उत्तर ...और पढ़ें

उत्तर कोरिया ने सुपर लार्ज क्रूज मिसाइल का परीक्षण किया (Image: AP)
उत्तर कोरिया ने सुपर लार्ज क्रूज मिसाइल का परीक्षण किया (Image: AP)

HighLights

  1. उत्तर कोरिया ने सुपर लार्ज क्रूज मिसाइल का परीक्षण किया
  2. सुपर लार्ज वारहेड क्रूज और विमानरोधी मिसाइल का परीक्षण

एपी, सियोल। अमेरिका और दक्षिण कोरिया के साथ बढ़ते तनाव के बीच उत्तर कोरिया ने फिर हथियारों का परीक्षण किया है। उसने पश्चिमी तटवर्ती क्षेत्र से एक सुपर-लार्ज क्रूज मिसाइल वारहेड और एक नई एंटी-एयरक्राफ्ट मिसाइल का परीक्षण किया।

संयुक्त राष्ट्र द्वारा किसी भी रेंज की बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण प्रतिबंधित किए जाने के बावजूद उत्तर कोरिया अपनी सैन्य क्षमता बढ़ाने में जुटा है।

2 फरवरी को भी किया था परीक्षण

उत्तर कोरिया की सरकारी न्यूज एजेंसी केसीएनए के अनुसार, रणनीतिक क्रूज मिसाइल ह्वासल-1 आरए-3 के लिए तैयार वारहेड और प्योलज्जी-1-2 विमान रोधी मिसाइल का परीक्षण किया। उत्तर कोरिया ने इससे पहले दो फरवरी को ऐसे ही परीक्षण किए थे, लेकिन उस समय क्रूज मिसाइल या विमान रोधी मिसाइलों के नाम नहीं बताए गए थे। केसीएनए ने कहा कि शुक्रवार के परीक्षण उत्तर कोरिया की नियमित सैन्य प्रगति गतिविधियों के तहत थे और आसपास की स्थिति से इसका कोई लेनादेना नहीं है।

यह भी पढ़ें: इजरायल ने रफा पर फिर किया हवाई हमला, छह बच्चों समेत 9 लोगों की मौत; पिछले 24 घंटे में IDF ने इतनों को उतारा मौत के घाट

यह भी पढ़ें: 'ब्‍लू व्‍हेल चैलेंज' से जुड़ रहे USA में भारतीय छात्र की मौत के तार, Suicide Game पर भारत सरकार ने भी जारी की थी एडवाइजरी