Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Nigeria Attack: नाइजीरिया के उत्तर-मध्य राज्य में हमला, 16 लोगों की मौत

    By Agency Edited By: Mohd Faisal
    Updated: Mon, 25 Dec 2023 05:44 AM (IST)

    नाइजीरिया के उत्तर-मध्य राज्य में हुए एक हमले में 16 लोग मारे गए हैं। समाचार एजेंसी एएफपी ने रविवार को नाइजीरिया की सेना का हवाला देते हुए कहा कि एक हमले में सोलह लोग मारे गए है। हमले की यह घटना मुशू गांव में सामने आई है। हालांकि नाइजीरिया की सेना ने इस घटना पर तुरंत कोई जवाब नहीं दिया है।

    Hero Image
    Nigeria Attack: नाइजीरिया के उत्तर-मध्य राज्य में हमला, 16 लोगों की मौत (फाइल फोटो)

    एजेंसी, अबुजा। नाइजीरिया के उत्तर-मध्य राज्य में हुए एक हमले में 16 लोग मारे गए हैं। समाचार एजेंसी एएफपी ने रविवार को नाइजीरिया की सेना का हवाला देते हुए कहा कि एक हमले में सोलह लोग मारे गए है।

    मुशू गांव में हुआ हमला

    समाचार एजेंसी एएफपी की रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तर-मध्य राज्य में चरवाहों और किसानों के बीच झड़प की खबरें सामने आती रहती हैं। हमले की यह घटना मुशू गांव में सामने आई है, जिसमें 16 लोगों की जान गई है। हालांकि, नाइजीरिया की सेना ने इस घटना पर तुरंत कोई जवाब नहीं दिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सांप्रदायिक संघर्ष ने ली सैकड़ों लोगों की जान

    बता दें कि नाइजीरिया का उत्तर-मध्य क्षेत्र कई जातीय और धार्मिक रूप से विविध भीतरी प्रदेशों में से एक है, यहां अंतर-सांप्रदायिक संघर्ष ने हाल के सालों में सैकड़ों लोगों की जान ली है।

    मई में हुआ था संघर्ष

    इससे पहले मई में किसानों और चरवाहों के बीच संघर्ष हुआ था, जिसमें 100 से अधिक लोग मारे गए थे।

    यह भी पढ़ें- Israel-Hamas War: गाजा में इजरायल लगातार कर रहा भीषण हमले, बंधकों की रिहाई को लेकर हमास कर रहा चालबाजी; कब्रिस्तानों में चल रहा बुलडोजर

    यह भी पढ़ें- Christmas 2023: क्रिसमस पर रौशन रही दुनिया, लेकिन बेथलेहम में छाया अंधेरा; पोप फ्रांसिस ने की शांति की अपील