यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Christmas 2023: क्रिसमस पर रौशन रही दुनिया, लेकिन बेथलेहम में छाया अंधेरा; पोप फ्रांसिस ने की शांति की अपील
क्रिसमस के मौके पर गुलजार रहने वाले ईसा मसीह के जन्मस्थान बेथलेहम में इस बार सन्नाटा है। यह स्थिति इजरायल-हमास ...और पढ़ें

HighLights
- ईसा मसीह के जन्मस्थान बेथलेहम में पसरा सन्नाटा।
- इजरायल-हमास युद्ध की वजह से सजावट नदारद।
एपी, बेथलेहम। Christmas 2023: क्रिसमस के मौके पर गुलजार रहने वाले ईसा मसीह के जन्मस्थान बेथलेहम में इस बार सन्नाटा है। यह स्थिति इजरायल-हमास के जारी युद्ध की वजह से है। यहां तक जिस मागेंर स्क्वेयर पर क्रिसमस ट्री बनाया जाता था और नजदीक लगे पेड़ों सजाया जाता था, वहां क्रिसमस ट्री और सजावट नदारद है।
वेस्ट बैंक में नहीं दिखे श्रद्धालु
इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक के इस शहर में वैसे तो पूरे साल पर्यटकों और श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहता है, लेकिन क्रिसमस के मौके पर यहां ईसाई समुदाय के लोगों की उपस्थिति खास होती है।
इजरायल-हमास युद्ध के बीच पोप फ्रांसिस ने की शांति की अपील
गाजा पट्टी में इजरायल-हमास युद्ध के बीच पोप फ्रांसिस ने रविवार को शांति की अपील की। पोप ने ने कहा कि आज रात हमारे दिल बेथलहम में हैं। पोप ने कहा कि हम अपने भाइयों और बहनों के करीब हैं, जो युद्ध से पीड़ित हैं। हम फलस्तीन, इजरायल और यूक्रेन के बारे में सोच रहे हैं।
क्रिसमस पर्व पर पसरा सन्नाटा
क्रिसमस के मौके पर यहां तमाम विदेशी आते रहे हैं, इनमें युवाओं की संख्या अच्छी-खासी होती है। वे बैंड के साथ बेथलेहम की सड़कों पर मार्च करते हुए अपनी खुशियां प्रदर्शित करते हैं, लेकिन इस बार सूनसान सड़कों पर फलस्तीनी प्राधिकार के सुरक्षाकर्मी ही गश्त करते नजर आ रहे हैं।
इन सड़कों पर न तो क्रिसमस पर्व के लिए कोई सजावट है और न ही खुशियां मनाते लोग। वियतनाम से आकर छह वर्षों से बेथलेहम में रह रहे ब्रदर जान विन्ह ने क्रिसमस पर ऐसी स्थिति और अंधेरा पहली बार देखा है।
