विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फ्रांस में एयरबस अटलांटिक के 700 से अधिक कर्मचारी पड़े बीमार, क्रिसमस डिनर के बाद बिगड़ी तबीयत

By Agency Edited By: Mohd Faisal
Published: Mon, 25 Dec 2023 12:30 AM (IST)

फ्रांस में एयरबस अटलांटिक के 700 से अधिक कर्मचारी क्रिसमस रात्रिभोज के बाद बीमार पड़ गए हैं। हालांकि स्वास्थ्य अधिकारी ...और पढ़ें

फ्रांस में एयरबस अटलांटिक के 700 से अधिक कर्मचारी पड़े बीमार, क्रिसमस डिनर के बाद बिगड़ी तबीयत
फ्रांस में एयरबस अटलांटिक के 700 से अधिक कर्मचारी पड़े बीमार, क्रिसमस डिनर के बाद बिगड़ी तबीयत

आईएएनएस, लंदन। फ्रांस में एयरबस अटलांटिक के 700 से अधिक कर्मचारी क्रिसमस रात्रिभोज के बाद बीमार पड़ गए हैं।

समाचार एजेंसी आईएएनएस के अनुसार, एयरबस अटलांटिक के 700 से अधिक कर्मचारी कंपनी के क्रिसमस रात्रिभोज के बाद बीमार पड़ गए। हालांकि, स्वास्थ्य अधिकारी खाने में फूड प्वाइजनिंग के कारण का पता नहीं लगा पाए हैं। रविवार को एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई।

बीबीसी ने एजेंस रीजनल डी सैंटे (एआरएस) के हवाले से बताया कि 14 दिसंबर के रात्रिभोज के बाद बीमार हुए लोगों में पश्चिमी फ्रांस में विमानन निर्माता कंपनी की साइट के कर्मचारी शामिल थे। उनमें उल्टी और दस्त से की शिकायत मिली थी।

14 दिसंबर को आयोजित की थी दावत

एजेंस रीजनल डी सैंटे ने इस बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दी कि रात्रिभोज में कौन सा भोजन दिया गया, जिसने लोगों को बीमार कर दिया। उत्सव की दावत 14 दिसंबर को मोन्टोइर-डी-ब्रेटेन के एक रेस्टोरेंट में आयोजित की गई थी और रात के खाने के लगभग 24 से 48 घंटे बाद कर्मचारी बीमार हो गए। एक प्रभावित कर्मचारी ने एक फ्रांसीसी अखबार को बताया कि यह बीमारी बहुत दर्दनाक थी।

पेटदर्द और सिरदर्द की हुई थी शिकायत

कर्मचारी ने कहा कि मुझे जैसा पेटदर्द और सिरदर्द था, वैसा पहले कभी नहीं हुआ था। यह दर्द प्रसव पीड़ा से भी बदतर था। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, रात्रिभोज के आइटम में लॉबस्टर, स्कैलप्स, गॉन गार्स और टूरनेडोस, हेज़लनट चॉकलेट मूस और आइसक्रीम लॉग्स के डेसर्ट शामिल थे। हालांकि, एयरबस ने बीबीसी को बताया कि लगभग 100 लोग ही बीमार हुए थे।

एयरबस कंपनी ने एक बयान में कहा कि वह बीमारी के कारण की पहचान करने और यह सुनिश्चित करने के लिए कि भविष्य में ऐसा दोबारा न हो, एआरएस के साथ सहयोग कर रहा है।