नाइजीरिया में यात्री बस में धमाका, 8 लोगों की मौत; इस्लामी कट्टरपंथियों ने प्लांट किया था बम
बोको हराम समूह के इस्लामी चरमपंथियों ने पश्चिमी शिक्षा का विरोध करने और इस्लामी कानून के अपने कट्टरपंथी संस्करण को लागू करने के लिए 2009 में हथियार उठाए थे। वैसे भी अफ्रीका लंबे वक्त से उग्रवाद से जूझ रहा है। संघर्ष की ये आग नाइजीरिया के उत्तरी पड़ोसियों तक भी पहुंच गई है। इसमें अब तक 35 हजार से ज्यादा लोग मारे गए हैं।

एपी, माइदुगुरि। नाइजीरिया में बम धमाके से एक यात्री बस में सफर कर रहे 8 लोगों की मौत हो गई। ये बस संघर्ष प्रभावित बोर्नो राज्य में डंबोआ-मैदुगुरी राजमार्ग से गुजर रही थी। तभी सड़क पर प्लांट किए गए एक विस्फोटक की चपेट में आ गई और धमाका हो गया।
अधिकारियों को शक है कि ये बम इलाके में सक्रिय इस्लामी कट्टरपंथियों ने प्लांट किया था। हादसे में 10 से अधिक लोग घायल हो गए हैं।
उग्रवाद से जूझ रहा अफ्रीका
बता दें कि बोको हराम समूह के इस्लामी चरमपंथियों ने पश्चिमी शिक्षा का विरोध करने और इस्लामी कानून के अपने कट्टरपंथी संस्करण को लागू करने के लिए 2009 में हथियार उठाए थे। वैसे भी अफ्रीका लंबे वक्त से उग्रवाद से जूझ रहा है।
संघर्ष की ये आग नाइजीरिया के उत्तरी पड़ोसियों तक भी पहुंच गई है। इसमें अब तक 35 हजार से ज्यादा लोग मारे गए हैं और 2 मिलियन से अधिक लोग विस्थापित हुए हैं।
विद्रोही करते रहते हैं हमला
- जिस जगह ये विस्फोट हुआ, वहां के दर्जनों गांव पर कभी विद्रोहियों का कब्जा था। हालांकि बाद में उन्हें दूरदराज के जंगलों और चाड झील के किनारों पर धकेल दिया गया। लेकिन ये विद्रोही अब भी घात लगाकर हमला करते हैं।
- इनका निशाना अक्सर वहां होता है, जहां सुरक्षाबल संख्या या हथियार के मामले में कम होते हैं। जाहिर है कि ये विद्रोही इन हमलों से लोगों के बीच में अपना डर कायम रखना चाहते हैं।
यह भी पढे़ं: नाइजीरिया में बोको हरम ने की 100 से अधिक लोगों की हत्या, घरों में घुसकर उतारा मौत के घाट
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।