Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नाइजीरिया में बोको हरम ने की 100 से अधिक लोगों की हत्या, घरों में घुसकर उतारा मौत के घाट

    By Agency Edited By: Jeet Kumar
    Updated: Thu, 05 Sep 2024 05:45 AM (IST)

    पूर्वोत्तर नाइजीरिया में बोको हरम के आतंकियों ने हमला कर 100 से अधिक लोगों को मौत के घाट उतार दिया है। योबे पुलिस के प्रवक्ता डुंगस अब्दुल करीम ने बताया कि रविवार शाम को 50 से अधिक आतंकी मोटरसाइकिलों से योबे प्रांत के तारमुवा परिषद क्षेत्र में घुस गए और इमारतों में आग लगाने से पहले उन्होंने गोलीबारी की। एक ही गांव के तीस से ज्यादा लोग हैं।

    Hero Image
    नाइजीरिया में बोको हरम ने की 100 से अधिक लोगों की हत्या

     एपी, मैदुगुरी। पूर्वोत्तर नाइजीरिया में बोको हरम के आतंकियों ने हमला कर 100 से अधिक लोगों को मौत के घाट उतार दिया है। स्थानीय निवासियों ने बुधवार को दावा किया कि आतंकियों ने बाजार, नमाजियों और लोगों के घरों में गोलीबारी की।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    योबे पुलिस के प्रवक्ता डुंगस अब्दुल करीम ने बताया कि रविवार शाम को 50 से अधिक आतंकी मोटरसाइकिलों से योबे प्रांत के तारमुवा परिषद क्षेत्र में घुस गए और इमारतों में आग लगाने से पहले उन्होंने गोलीबारी की। योबे के उप गवर्नर इदी बार्डे गुबाना ने हमले में मरने वालों की संख्या 34 बताई है।

    समुदाय के नेता जना उमर ने कहा कि उप गवर्नर ने हमले में मारे गए जिन 34 लोगों के बारे में बताया है, वो एक ही गांव के हैं। उन्होंने कहा कि अब तक हमले में 102 ग्रामीणों के मारे जाने की पुष्टि हुई है। उन्होंने कहा कि ज्यादातर लोगों को या तो अधिकारियों के पहुंचने से पहले ही दफना दिया गया था या उनके शव दफनाने के लिए ले गए थे।