वैज्ञानिकों ने खोजा रहस्यमयी गैलेक्सी NGC 7456, पृथ्वी से 5.1 करोड़ प्रकाश वर्ष दूर है स्थित; देखें तस्वीरें
NGC 7456 गैलेक्सी जो पृथ्वी से 5.1 करोड़ प्रकाश वर्ष दूर है वैज्ञानिकों के लिए तारों के जन्म और विकास की कहानी कहती है। NASA के नए प्रोग्राम के तहत इसकी गैस और धूल का अध्ययन किया जा रहा है जहाँ नए तारे बन रहे हैं। हबल टेलिस्कोप से ली गई तस्वीरों में इसके बीच एक चमकदार पट्टा दिखता है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अंतरिक्ष की रहस्यमयी दुनिया में एक गैलेक्सी है NGC 7456 जो हमले करीब 5.1 करोड़ प्रकाश वर्ष दूर है। नंगी आंखों से यह सिर्फ एक धुंधला अंडाकार आकार लगता है, लेकिन वैज्ञानिकों के लिए यह गैलेक्सी तारों के जन्म और विकास की एक बड़ी कहानी समेटे हुए है।
NGC 7456 को ग्रस यानी क्रेन नक्षत्र में देखा जा सकता है। हबल टेलिस्कोप से ली गई तस्वीरों में इसके बीच एक चमकदार पट्टा दिखता है, जो बताता है कि यहां पहले किस तरह से तारों का निर्माण हुआ। इसके बाहरी हिस्सों में ढीली-ढाली स्पाइरल आर्म्स हैं, जहां तारे और धूल बेहतरीन ढंग से फैली हुई है।
NASA ने नया प्रोग्राम किया शुरू
NASA ने हाल ही में एक नया प्रोग्राम शुरू किया है, जिसमें इस गैलेक्सी की गैस और धूल का अध्ययन किया जा रहा है। इसमें वैज्ञानिकों को उन जगहों की तस्वीरें मिल रही हैं जहां नए तारे बन रहे हैं। यहां हाइड्रोजन गैस के ठंडे और घने बादल भी देखे गए हैं, जो आपस में मिलकर तारे बनाने की प्रक्रिया में हैं।
हबल के अलावा, यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ESA) का XMM-Newton सैटेलाइट भी इस गैलेक्सी को देख चुका है। इसमें कई अत्यधिक चमकीले एक्स-रे स्रोत (ULXs) मिले हैं। ये छोटे लेकिन बेहद घने पिंड हैं, जो अपनी क्षमता से कहीं ज्यादा एक्स-रे निकलते हैं।
वैज्ञानिक कर रहे हैं शोध
वैज्ञानिक अब भी यह समझने की कोशिश कर रहे हैं कि आखिर इनकी ताकत का रहस्य क्या है। इसके साथ ही, गैलेक्सी के केंद्र में मौजूद विशालकाय ब्लैक के आसपास का इलाका भी असामान्य रूप से ज्यादा चमकदार और सक्रिय है।
NGC 7456 को चाहे आप विजिबल लाइट में देखें या एक्स-रे में यह गैलेक्सी हर एंगल से अद्भुत नजर आती है। वैज्ञानिकों का मानना है कि आने वाले वर्षों तक यह गैलेक्सी अपनी रहस्यमयी विशेषताओं से शोधकर्ताओं को आकर्षित रहेगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।