Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    न्यूजीलैंड ने बेहद खास अंदाज में किया नए साल का स्वागत, भारतीय भी जश्न के लिए पूरी तरह तैयार; देखें तस्वीर

    By Sonu GuptaEdited By: Sonu Gupta
    Updated: Sat, 31 Dec 2022 11:40 PM (IST)

    न्यूजीलैंड में दुनिया के पहले नए साल 2023 का स्वागत किया गया। इस दौरान आकलैंड के लोगों ने आतिशबाजी और लाइट शो के बीच नए साल का खुशी से स्वागत किया।आकलैंड शहर दुनिया के उन चुनिंदा शहर में शामिल है जहां सबसे पहले नए साल को सेलिब्रेट किया जाता है।

    Hero Image
    न्यूजीलैंड ने बेहद खास अंदाज में किया नए साल का स्वागत। फोटो- एएनआइ।

    आकलैंड, आनलाइन डेस्क। न्यूजीलैंड में दुनिया के पहले नए साल 2023 का स्वागत किया गया। इस दौरान आकलैंड के लोगों ने आतिशबाजी और लाइट शो के बीच नए साल 2023 का खुशी से स्वागत किया। न्यूजीलैंड का आकलैंड शहर दुनिया के उन चुनिंदा शहर में शामिल है जहां सबसे पहले नए साल को सेलिब्रेट किया जाता है। शनिवार को लोगों ने नए साल का स्वागत जोर-शोर से किया। मालूम हो कि न्यूजीलैंड का आकलैंड शहर दुनिया के सबसे पूर्वी भाग में मौजूद है, जिसके कारण यहां पर सबसे पहले न्यू ईयर का जश्न मनाया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भारत से पहले इन जगहों पर होता है न्यू ईयर सेलिब्रेशन

    भारत के समय के मुताबिक न्यूजीलैंड के आकलैंड शहर में करीब 7.30 घंटे पहले नए साल का जश्न मनाया गया। दुनिया में सबसे पहले सामोआ, टोंगा और किरिबाती में नए साल का जश्न मनाया जाता है, इसके बाद न्यूजीलैंड में नए साल का स्वागत किया जाता है। रूस में भी भारत से पहले नए साल का जश्न मनाया जाता है। इसके बाद ही विश्व के अन्य देश नए साल की खुमारी में डूब जाते हैं।

    आस्ट्रेलिया में शानदार आतिशबाजी के साथ मनाया गया नया साल 

    नए साल का जश्न मनाने के लिए इंडिया गेट पर भारी संख्या में पहुंचे लोग

    भारत के साथ ही इन देशों में मनाया जाता है नए साल का जश्न

    भारत नए साल का स्वागत रात 12 बजे के बाद करता है। भारतीय समयानुसार रात 11 बजे म्यांमार, 11:30 बजे बांग्लादेश, जबकि 11:45 मिनट पर नेपाल और ठीक 12 बजे भारत और श्रीलंका में नए साल का जश्न मनाया जाता है। हालांकि रात एक बजे पाकिस्तान में भी नए साल का जश्न मनाया जाता है। अमेरिका में एक जनवरी सुबह साढ़े ग्यारह बजे नए साल का जश्न मनाया जाता है।

    भारत के कई जगहों में देखा गया साल 2022 का आखिरी सूर्यास्त

    दिल्ली अक्षरधाम की तस्वीर-

    यह भी पढ़ें- 

    Fact Check: PM मोदी और उनकी मां हीराबेन की यह तस्वीर उनके सीएम बनने से पहले की है

    Year Ender 2022: 5जी, डिजिटल रुपए की सौगात, थॉमस कप की खुशी, अग्नि से मिली शक्ति, एयर इंडिया की हुई घर वापसी

    comedy show banner
    comedy show banner