Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    न्यूजीलैंड की पूर्व पीएम जैसिंडा अर्डर्न ने ब्वॉयफ्रेंड क्लार्क गेफोर्ड संग की शादी, सबसे कम उम्र की बनी थीं प्रधानमंत्री

    By Agency Edited By: Mohd Faisal
    Updated: Sat, 13 Jan 2024 01:41 PM (IST)

    Jacinda Ardern न्यूजीलैंड की पूर्व प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न ने अपने ब्वॉयफ्रेंड क्लार्क गेफोर्ड के साथ शनिवार को शादी कर ली है। बता दें कि पांच साल पहले जैसिंडा अर्डर्न और क्लार्क गेफोर्ड की सगाई हुई थी। परिवार वालों की मौजूदगी में जैसिंडा अर्डर्न और क्लार्क गेफोर्ड ने शादी की। इस शादी समारोह में पूर्व पीएम क्रिस हिपकिंस भी मौजूद थे।

    Hero Image
    न्यूजीलैंड की पूर्व पीएम जैसिंडा अर्डर्न ने ब्वॉयफ्रेंड क्लार्क गेफोर्ड संग की शादी (फोटो एपी)

    एपी, वेलिंगटन। न्यूजीलैंड की पूर्व प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न ने अपने ब्वॉयफ्रेंड क्लार्क गेफोर्ड के साथ शनिवार को शादी कर ली है। बता दें कि पांच साल पहले जैसिंडा अर्डर्न और क्लार्क गेफोर्ड की सगाई हुई थी।

    साल 2022 में जैसिंडा अर्डर्न और क्लार्क गेफोर्ड की शादी होनी थी, लेकिन कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण उन्होंने अपनी शादी को टाल दिया था। लंबे समय बाद दोनों ने एक निजी समारोह में शादी की।

    परिवार वालों की मौजूदगी में की शादी

    शादी समारोह न्यूजीलैंड की राजधानी वेलिंग्टन से 325 किलोमीटर दूर स्थित हॉक्स बे क्षेत्र में आयोजित किया गया। परिवार वालों की मौजूदगी में जैसिंडा अर्डर्न और क्लार्क गेफोर्ड ने शादी की। इस शादी समारोह में पूर्व पीएम क्रिस हिपकिंस भी मौजूद थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कोरोना काल के चलते टाल दी थी शादी

    दरअसल, पूर्व पीएम जैसिंडा अर्डर्न और उनके ब्वॉयफ्रेंड क्लार्क गेफोर्ड साल 2014 से एक साथ हैं। करीब पांच साल बाद उन्होंने सगाई की थी। हालांकि, कोविड-19 प्रतिबंधों के कारण केवल 100 लोग ही इसमें शामिल हो पाए थे। साल 2022 में उन्होंने शादी का फैसला लिया था, लेकिन कोरोना के बढ़ते केसों की वजह से उन्होंने अपनी शादी को स्थगित कर दिया।

    यह भी पढ़ें- Mudslide In Colombia: कोलंबिया के पश्चिम में आया भूस्खलन, कम से कम 18 लोगों की मौत और दर्जनों अन्य घायल

    37 साल की उम्र में बनी थीं न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री

    • बता दें कि साल 2017 में महज 37 साल की उम्र में जैसिंडा अर्डर्न न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री बनी थी।
    • जैसिंडा ने कोरोना काल के दौरान कई अहम फैसले लिए थे, जिसके चलते उनके काम की सराहना भी की गई। उन्होंने पीएम पद पर रहते हुए एक बच्चे को भी जन्म दिया था।
    • वह अपनी नवजात बेटी को संयुक्त राष्ट्र महासभा में भी लेकर गई थी।

    हालांकि, जैसिंडा अर्डर्न ने जनवरी 2023 में अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने कहा था कि वह प्रधानमंत्री के रूप में साढ़े पांच साल के बाद अपना पद छोड़ रही हैं।

    यह भी पढ़ें- विदेशों में भी दिख रही राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की धूम, अमेरिका में जगह-जगह लगे होर्डिंग; रैलियों का भी आयोजन