विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

विदेशों में भी दिख रही राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की धूम, अमेरिका में जगह-जगह लगे होर्डिंग; रैलियों का भी आयोजन

Published: Sat, 13 Jan 2024 11:14 AM (IST)

विश्व हिंदू परिषद की अमेरिका इकाई ने 10 राज्यों में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर बड़े-बड़े बिलबोर्ड्स भी लगाए हैं। परिषद ...और पढ़ें

22 जनवरी को रामलाल की प्राण प्रतिष्ठा की जानकारी में लगाए गए बिलबोर्ड्स (सोशल मीडिया)
22 जनवरी को रामलाल की प्राण प्रतिष्ठा की जानकारी में लगाए गए बिलबोर्ड्स (सोशल मीडिया)

HighLights

  1. अमेरिका के कई राज्यों में 22 जनवरी को रामलाल की प्राण प्रतिष्ठा की जानकारी में लगाए गए बिलबोर्ड्स
  2. मॉरीशस सरकार ने प्राण प्रतिष्ठा के दौरान सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की
  3. मेरिका, ऑस्ट्रेलिया, यूके और कनाडा में रामायण पाठ का आयोजन

एजेंसी, नई दिल्ली। अयोध्या के राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां अब देश के साथ ही विदेशों में भी देखने को मिल रही है। दरअसल, अमेरिका में कई जगह राम नाम का विशाल रैलियां आयोजित की गई और साथ ही न्यूयॉर्क के टाइम्स स्कॉयर पर प्राण प्रतिष्ठा के लाइव शो का प्रसारण भी करने की घोषणा की गई है।

राज्यभर में लगाए गए बिलबोर्ड्स

इसी बीच, विश्व हिंदू परिषद की अमेरिका इकाई ने 10 राज्यों में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर बड़े-बड़े बिलबोर्ड्स भी लगाए हैं। परिषद के कार्यकर्ताओं ने राज्यभर में विभिन्न-विभिन्न जगहों पर बैनर और बिलबोर्ड्स लगाए हैं। अब तक 40 बिलबोर्ड्स लगाए जा चुके हैं और आगे भी लगाए जा रहे हैं।

टेक्सास, इलिनॉय, न्यूयॉर्क, न्यू जर्सी और जॉर्जिया समेत कई राज्यों में बिलबोर्ड्स के जरिए बताया गया है कि 22 जनवरी को रामलाल की प्राण प्रतिष्ठा है। साथ ही, एरिजोना और मिजूरी में भी 15 जनवरी से विशेष समारोह का आयोजन किया जाएगा।

मॉरीशस ने सार्वजनिक अवकाश का ऐलान

विदेशों में रहने वाले भारतीय भी राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर काफी उत्सुक है। इस दौरान वह सभी अपने-अपने तरीके से इस उत्सव का जश्न मना रहे हैं। राम मंदिर उद्घाटन के मौके पर मॉरीशस सरकार ने भी सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। देश की सरकार ने मॉरीशस में काम करने वाले हिंदुओं के लिए 22 जनवरी को दो घंटे की अवकाश की घोषणा की है, ताकि वह प्राण प्रतिष्ठा के देशभर में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में पहुंच सके।

यह भी पढ़ें: Ram Mandir: मॉरीशस में भी होगी राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की धूम, 22 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश घोषित

रामायण कार्यक्रम की टिकट बुकिंग

अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, यूके और कनाडा में भी कई जगहों पर रामायण का आयोजन किया गया है। इसमें शामिल होने के लिए विदेशों में रहने वाले राम भक्तों ने पहले ही अपनी-अपनी टिकटें बुक करा ली हैं। लोगों का कहना है कि प्राण प्रतिष्ठा होने के बाद जल्द ही वे सभी अयोध्या पहुंचकर रामलला के दर्शन के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Ram Mandir: तमिलनाडु मठ के शंकराचार्य ने किया PM Modi का समर्थन, प्राण प्रतिष्ठा के साथ आयोजित करेंगे 40 दिनों का खास यज्ञ

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।