विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अचानक हवा में पलटा विमान, जमीन पर गिरते ही हुआ राख; देखें नेपाल प्लेन क्रैश के आखिरी कुछ सेकंड का VIDEO

Published: Wed, 24 Jul 2024 01:56 PM (IST)

नेपाल की राजधानी काठमांडू में एक बड़ा विमान हादसा हुआ। त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शौर्य एयरलाइंस का एक विमान ...और पढ़ें

नेपाल विमान हादसे की सीसीटीवी वीडियो सामने आई है।(फोटो सोर्स: सोशल मीडिया)
नेपाल विमान हादसे की सीसीटीवी वीडियो सामने आई है।(फोटो सोर्स: सोशल मीडिया)

HighLights

  1. विमान में सवार 19 में 18 लोगों की हुई मौत
  2. संतुलन खोने के बाद विमान रनवे से दूर जाकर गिर गया
  3. काठमांडू में शौर्य एयरलाइंस का विमान दुर्घटनाग्रस्त

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Nepal Plane Crash। नेपाल की राजधानी काठमांडू के त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बुधवार को एक बड़ा विमान हादसा हुआ। इस प्लेन क्रैश में 18 यात्रियों की जान चल गई। वहीं, एक पायलट को रेस्क्यू किया गया।

इस विमान हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि प्लेन रनवे पर टेक ऑफ के दौरान जमीन पर गिर जाती है। जमीन से टकराने के तुरंत बाद प्लेन में आग लग जाती है। प्लेन के जमीन से टकराने के बाद एयरपोर्ट पर धुंए का गुबार दिखने लगा। 

वीडियो में देखा जा सकता है कि विमान एक ओर झुक गया था। संतुलन खोने के बाद विमान रनवे से दूर जाकर गिर गया।

पायलट कैप्टन एम आर शाक्य की बची जान

नेपाल के नागरिक विमानन प्राधिकरण (CAAN) ने विमान में सवार 19 में से 18 लोगों के मौत की पुष्टि की है। एयरपोर्ट पर तैनात एक सुरक्षा अधिकारी ने समाचार एजेंसी PTI को बताया कि विमान के पायलट को अस्पताल ले जाया गया है। उन्होंने बताया कि विमान में लगी आग को बुझा दिया गया है। पुलिस और दमकलकर्मी दुर्घटनास्थल पर बचाव अभियान चला रहे हैं। फिलहाल यात्रियों की स्थिति के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं मिल पाई है।

यह भी पढ़ें: Nepal Plane Crash: नेपाल में बड़ा विमान हादसा, टेकऑफ होते ही प्लेन काठमांडू में दुर्घटनाग्रस्त; 18 लोगों की मौत