यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Nepal Plane Crash: नेपाल में बड़ा विमान हादसा, टेकऑफ होते ही प्लेन काठमांडू में दुर्घटनाग्रस्त; 18 लोगों की मौत
Nepal Plane Crash नेपाल में बुधवार को बड़ा विमान हादसा हुआ है। राजधानी काठमांडू के त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर ...और पढ़ें

HighLights
- काठमांडू में शौर्य एयरलाइंस का विमान दुर्घटनाग्रस्त
- विमान में सवार थे एयरक्रू सहित 19 लोग
डिजिटल डेस्क, काठमांडू। Nepal Plane Crash: नेपाल की राजधानी काठमांडू में बुधवार को बड़ा विमान हादसा हुआ है। त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शौर्य एयरलाइंस का एक विमान उड़ान भरने के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। काठमांडू पोस्ट के अनुसार, दुर्घटना स्थल से 18 शव बरामद किये गये हैं।

विमान में सवार थे 19 लोग
काठमांडू पोस्ट की एक रिपोर्ट के अनुसार टीआईए के प्रवक्ता प्रेमनाथ ठाकुर ने बताया कि पोखरा जाने वाले विमान में एयरक्रू सहित 19 लोग सवार थे। यह विमान सुबह करीब 11 बजे दुर्घटनाग्रस्त हुआ। पुलिस और अग्निशमन कर्मी दुर्घटना स्थल पर मौजूद है और राहत बचाव कार्य जारी है।
#WATCH | Plane crashes at the Tribhuvan International Airport in Nepal's Kathmandu
— ANI (@ANI) July 24, 2024
Details awaited pic.twitter.com/DNXHSvZxCz
पायलट को ले जाया गया अस्पताल
हवाई अड्डे पर तैनात एक सुरक्षा अधिकारी ने समाचार एजेंसी PTI को बताया कि विमान के पायलट को अस्पताल ले जाया गया है। उन्होंने बताया कि विमान में लगी आग को बुझा दिया गया है। पुलिस और दमकलकर्मी दुर्घटनास्थल पर बचाव अभियान चला रहे हैं। फिलहाल यात्रियों की स्थिति के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं मिल पाई है।

Source: Nepal Army
वहां मौजूद लोगों ने बताया हादसे से पहले का मंजर
काठमांडू पोस्ट के अनुसार, प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि विमान रनवे के दक्षिणी छोर से उड़ान भर रहा था और अचानक पलट गया और पंख सीधा जमीन से टकरा गया जिससे विमान में तुरंत आग लग गई। इसके बाद यह रनवे के पूर्वी हिस्से में बुद्ध एयर हैंगर और रडार स्टेशन के बीच खाई में जा गिरा। वायरल वीडियो में हवाई अड्डे पर धुएं के घने गुबार देखे जा सकते हैं।
