नेपाल की पूर्व चीफ जस्टिस सुशीला कार्की बनीं अंतरिम प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति ने दिलाई शपथ
नेपाल की पूर्व मुख्य न्यायाधीश सुशीला कार्की को अंतरिम प्रधानमंत्री बन गई हैं। उन्होंने आज शपथ ली। के.पी. शर्मा ओली के इस्तीफे के बाद यह फैसला लिया गया है। जेन-जी के भ्रष्टाचार विरोधी प्रदर्शनों के बाद ओली को इस्तीफा देना पड़ा था। राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल और सेना प्रमुख अशोक राज सिगडेल ने इस विषय में परामर्श किया था।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। नेपाल की पूर्व मुख्य न्यायाधीश सुशीला कार्की अंतरिम प्रधानमंत्री बन हई हैं। सुशीला कार्की ने आज अंतरिम प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। इससे पहले नेपाल की संसद भंग कर दी गई थी।
जेन-जी के भ्रष्टाचार विरोधी प्रदर्शनों के बाद के.पी. शर्मा ओली को इस्तीफा देना पड़ा था। नेपाल में वर्षों में सबसे भीषण उथल-पुथल सोशल मीडिया पर प्रतिबंध के कारण शुरू हुई थी और ओली के इस्तीफे के बाद ही हिंसा थमी। हिंसक प्रदर्शन में इस हफ्ते 51 लोग मारे गए और 1,300 से ज्यादा घायल हुए।
आम सहमति के बाद अंतरिम पीएम बनीं सुशीला
कार्की के नाम पर सभी प्रमुख राजनीतिक दलों और जेन-जेड विरोधी समूह के प्रतिनिधियों के बीच आम सहमति के आधार पर सहमति बनी। राष्ट्रपति कार्यालय के अनुसार, शपथ ग्रहण समारोह रात 9 बजे होगा।
इससे पहले राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल और सेना प्रमुख अशोक राज सिगडेल की ओर से परामर्श पाए एक संवैधानिक विशेषज्ञ ने कहा था, "सुशीला कार्की को अंतरिम प्रधानमंत्री नियुक्त किया जाएगा।" सूत्र ने ये भी बताया था, "वे (जनरेशन जेड) उसे चाहते हैं। यह आज ही हो जाएगा।" उनका इशारा 'जनरेशन जेड' प्रदर्शनकारियों की ओर था।
पौडेल निवास पर बैठक के बाद एलान
नेपाल की पहली और एकमात्र महिला मुख्य न्यायाधीश कार्की अपनी ईमानदारी, निष्ठा और भ्रष्टाचार के खिलाफ खड़े होने के लिए जानी जाती हैं। बातचीत में शामिल जेन जेड के एक सूत्र ने बताया, उनकी नियुक्ति औपचारिक रूप से पौडेल के निवास पर एक बैठक के बाद की की गई।
(न्यूज एजेंसी रॉयटर्स और पीटीआई के इनपुट के साथ)
यह भी पढ़ें- Nepal Protests: जेन-जी प्रदर्शन में एक भारतीय समेत 51 लोगों की मौत, होटल इंडस्ट्री के अरबों रुपये स्वाहा
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।