Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    RBI: दुनिया ने देखा आरबीआई का जलवा, लंदन में मिला 'रिस्क मैनेजर ऑफ द ईयर अवार्ड'

    Updated: Sun, 16 Jun 2024 03:31 PM (IST)

    लंदन में भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) का जलवा दुनिया को देखने को मिला। यूके का प्रमुख प्रकाशन सेंट्रल बैंकिंग ने आरबीआई को रिस्क मैनेजर ऑफ द ईयर अवार्ड 2024 से सम्मानित किया है। आरबीआई की तरफ से कार्यकारी निदेशक मनोरंजन मिश्रा ने यह अवार्ड प्राप्त किया। इसकी जानकारी और तस्वीरें आरबीआई ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर साझा की है।

    Hero Image
    आरबीआई रिस्क मैनेजर ऑफ द ईयर अवार्ड से सम्मानित।

    एएनआई, नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 'रिस्क मैनेजर ऑफ द ईयर अवार्ड 2024' जीता है। यह अवार्ड लंदन का एक प्रमुख प्रकाशन सेंट्रल बैंकिंग प्रदान करता है। यह अवार्ड भारतीय रिजर्व बैंक के जोखिम संस्कृति और जागरूकता को बढ़ाने में किए गए प्रयासों को मान्यता देता है। इससे भारतीय वित्तीय प्रणाली की स्थिरता की सुरक्षा में आरबीआई की महत्वपूर्ण भूमिका की पुष्टि होती है। आरबीआई ने इस महत्वपूर्ण उपलब्धि की जानकारी अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर साझा की है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें: आठ बार खाली रहा नेता प्रतिपक्ष का पद, 10 साल बाद कांग्रेस के पास मौका; जानिए शक्तियां और अधिकार

    अवार्ड मिलने पर आरबीआई ने क्या कहा?

    आरबीआई ने लिखा कि लंदन की सेंट्रल बैंकिंग ने रिस्क मैनेजर ऑफ द ईयर अवार्ड 2024 से सम्मानित किया है। आरबीआई को अपनी जोखिम संस्कृति और जागरूकता में सुधार की खातिर सर्वश्रेष्ठ जोखिम प्रबंधक का पुरस्कार दिया गया है। आरबीआई की तरफ से कार्यकारी निदेशक मनोरंजन मिश्रा ने पुरस्कार प्राप्त किया।

    यह भी पढ़ें: पत्नी संग ट्रेन की यात्रा... यात्रियों से मिले, बच्चे को खिलाया; तस्वीरों में दिखा कृषि मंत्री शिवराज सिंह का अलग अंदाज