फ्रांस के मार्सिले में चाकू से हमला, 4 लोग घायल; पुलिस ने हमलावर को मार गिराया
फ्रांस के मार्सिले शहर में एक हमलावर ने चाकू से हमला करके कम से कम चार लोगों को घायल कर दिया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए हमलावर को मौके पर ही मार गिराया। घटना ड्रग तस्करी क्षेत्र के पास हुई जहाँ हमलावर ने लोगों को निशाना बनाया। फिलहाल घायलों की स्थिति के बारे में विस्तृत जानकारी अभी तक उपलब्ध नहीं है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। फ्रांस के मार्सिले में चाकू से किए गए हमले में कम से कम चार लोग घायल हुए हैं। वहीं पुलिस ने हमलावर को मौके पर ही मार गिराया है।
एएफपी ने सूत्रों के हवाले से बताया कि मंगलवार को फ्रांस के मार्सिले में चाकू से किए गए हमले में कम से कम चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने हमलावर को मार गिराया है।
पुलिस ने हमलावर को मार गिराया
एक पुलिस सूत्र ने बताया कि हमलावर ने एक ड्रग तस्करी एरिया के पास लोगों को निशाना बनाया, जिसके बाद पुलिस ने उसे रोका और गोली मार दी। पीड़ितों की हालत के बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।