विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 27, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Emannuel Macron Slap Video: जब 15 साल के मैक्रों को हुआ था 39 साल की टीचर से प्यार, परिवार के खिलाफ जाकर रचाई थी शादी

Published: Tue, 27 May 2025 06:31 PM (IST)

Emmanuel Macron Viral Video फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का वियतनाम दौरे का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें ...और पढ़ें

इमैनुएल मैक्रों और उनकी पत्नी ब्रिजिट मैक्रों पहली बार चर्चा में नहीं रहे हैं।
इमैनुएल मैक्रों और उनकी पत्नी ब्रिजिट मैक्रों पहली बार चर्चा में नहीं रहे हैं।

HighLights

  1. इमैनुएल को 15 साल की उम्र में ब्रिजिट से प्रेम हुआ था।
  2. ब्रिजिट तब 39 साल की थीं और उनके स्कूल की टीचर थीं।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की एक वीडियो सोशल मीडिया जमकर वायरल हो रही है। ये वीडियो उनके वियतनाम दौरे का है। लेकिन इस बार मैक्रों अपने किसी बयान या नीति की वजह से चर्चा में नहीं हैं, बल्कि अपनी पत्नी ब्रिजिट मैक्रों की वजह से हैं।

दरअसल रविवार रात मैक्रों दंपति वियतनाम दौरे पर वियतनाम पहुंचे है। इस दौरान फ्लाइट से उतरने से पहले इमैनुएल मैक्रों उनके चेहरे पर हाथ रखती हैं। इसे देखकर सोशल मीडिया पर कहा जाने लगा कि वह 'थप्पड़' लगा रही है। इसके बाद फ्रांसिसी राष्ट्रपति थोड़े असहज हो जाते हैं और हनोई एयरपोर्ट पर आए प्रतिनिधिमंडल को हाथ दिखाकर अभिवावादन करते हैं।

इस वायरल वीडियो पर फ्रांस के राष्ट्रपति भवन का बयान भी सामने आया। बयान में कहा गया कि यह दंपति के बीच की हंसी-ठिठोली थी। मैक्रों ने सभी अफवाहों को खारिज करते हुए कहा, "मैं और मेरी पत्नी बस मजाक कर रहे थे। सभी को बस शांत रहने की जरूरत है।"

गौरतलब है कि इमैनुएल मैक्रों और उनकी पत्नी ब्रिजिट मैक्रों पहली बार चर्चा में नहीं रहे हैं। इससे पहले भी दोनों कई मुद्दे पर चर्चा में रहे हैं।

39 बरस की टीचर और 15 साल के स्टूडेंट को हुआ प्यार

इमैनुएल मैक्रों और ब्रिजिट की मुलाकात साल 1993 में हुई थी। तब इमैनुएल की उम्र महज 15 साल थी। ब्रिजिट उनकी हाई स्कूल की टीचर थी और एमियेन्स स्थित कैथोलिक लिसे ला प्रोविडेंस में पढ़ाती थीं।

ब्रिजिट तब बैंकर आंद्रे लुई औजिएरे के साथ शादीशुदा थीं। उनके तीन बच्चे भी थे। ब्रिजिट-आंद्रे की सबसे बड़ी बेटी इमैनुएल की क्लासमेट थी।

इस रिश्ते का खुलासा करीब साल भर बाद ही हो गया। ब्रिजिट मैक्रों ने अपनी जीवनी एन अनफेटर्ड वूमन वाय मैले ब्रून में लिखती हैं, "हम एक साथ पूल के किनारे धुप सेंक रहे थे। हमे सबने देख लिया और इसके बाद ही मेरा और आंद्रे का तलाक हो गया।"

सालों तक किया डेट, फिर आखिरकार कर ली शादी

अपनी आत्मकथा में ब्रिजिट ने कहा है कि वह भले ही इमैनुएल के साथ रिश्ते में थीं, लेकिन वह दोनों के उम्र के फासले को लेकर कभी असहज रहतीं थीं।

न्यूयॉर्क पोस्ट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रिगेट ने कहा था कि उन्हें एक वक्त पर लगा था कि उनका रिश्ता नहीं चलेगा, क्योंकि इमैनुएल अपनी उम्र की किसी लड़की से प्यार कर सकता है।"

हालांकि जब साल 2007 में ब्रिजिट ने अपने पति आंद्रे से कानून तलाक ले लिया तब इमैनुएल के साथ शादीशुद जिंदगी में आ गईं।

उम्र के फासले को लेकर असहज थीं ब्रिजिट

एले फ्रांस को दिए एक इंटरव्यू में ब्रिजिट ने अपने और इमैनुएल की उम्र के अंतर जिक्र करते हुए कहा था, "आपकी जिंदगी में ऐसा वक्त आता हैं जब आपको अहम फैसले लेने की दरकार होती है। बेशक, हम साथ में नाश्ता करते हैं, मैं और मेरी झुर्रियां और वो अपनी जवानी के साथ, लेकिन जिंदगी ऐसी ही है।"

गौरतलब है कि एक वक्त ऐसा भी आया जब इमैनुएल मैक्रों का रिश्ता रेडिया फ्रांस की चीफ के साथ जोड़ा जाने लगा। हालांकि इमैनुएल मैक्रों ने इन दावों को खारिज कर दिया था।

यह भी पढ़ें: 'विदेशी लड़की खरीदकर मत लाओ', चीन ने क्यों की अपने लोगों से ये अपील? करोड़ों लोगों की शादी पर मंडराया खतरा