विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 27, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'विदेशी लड़की खरीदकर मत लाओ', चीन ने क्यों की अपने लोगों से ये अपील? करोड़ों लोगों की शादी पर मंडराया खतरा

Published: Tue, 27 May 2025 04:35 PM (IST)Updated: Tue, 27 May 2025 05:51 PM (IST)

चीन में वन-चाइल्ड पॉलिसी के कारण लिंग अनुपात बिगड़ा और लड़कों के लिए दुल्हनें कम हो गईं। अब चीनी नागरिक ...और पढ़ें

चीन सरकार ने नागरिकों से क्रॉस बॉर्डर शादी ने करने की अपील की।(फाइल फोटो)
चीन सरकार ने नागरिकों से क्रॉस बॉर्डर शादी ने करने की अपील की।(फाइल फोटो)

HighLights

  1. डेटिंग एप्स के चक्कर में खूब पैसे खर्च कर रहे चीनी नागरिक
  2. बांग्लादेश में चीनी दूतावास ने अपने नागरिकों को चेतावनी जारी की
  3. गरीब दक्षिण एशियाई देशों में दुल्हन की तलाश कर रहे चीनी नागरिक

 डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीन में दशकों तक वन-चाइल्ड पॉलिसी रही। आबादी पर काबू पाने के लिए सरकार ने जनता पर दबाव बनाया। ऐसे में लड़के की इच्छा रखने वाले परिवार गर्ल-चाइल्ड नहीं चाहते। चीन में सेक्स-रेश्यो पूरी तरह बिगड़ गया। साल 2000 में हर 100 लड़कियों पर 121 लड़के थे।

चीन में बड़ी तादाद में ऐसे लड़के मौजूद हैं, जिसे शादी तो करनी है, लेकिन उन्हें लड़की नहीं मिल पा रही। एक रिपोर्ट के मुताबिक, 2020 से 2050 तक बुरे सेक्स-रेश्यो की वजह से चीन में करीब 3 से 5 करोड़ पुरुषों की कभी शादी ही नहीं हो पाएगी।

दक्षिण एशियाई देशों में लड़कियों की होती है तलाश

ऐसे में चीनी नागरिक दूसरे देश में दुल्हन तलाश रहे हैं। पाकिस्तान, बांग्लादेश सहित गरीब दक्षिण एशियाई देशों में चीन नागरिक बड़ी तादाद में जाकर शादी रचा रहे हैं, जिसे क्रॉस बॉर्डर शादी कहा जाता है। इन देशों में चीनी युवकों को दुल्हन उपलब्ध कराने के लिए एक पूरा नेटवर्क काम करता है।

एजेंट, ऐसे परिवार की तलाश में रहते हैं जो पैसे की लालच में अपनी बेटियों की शादी चीनी नागरिक से कराने के लिए तैयार हो जाएं। फिर लड़की की शादी चीनी नागरिक से कराई जाती है। लड़कियों को बाद में चीन ले जाया जाता है। इस प्रक्रिया में चीन नागरिक, एजेंट को मोटा पैसे देते हैं।

लड़कियों को झूठ बोलकर लाया जाता है चीन

एजेंट लड़कियों को अच्छी नौकरी, बेहतर जीवन, या शादी का झांसा देकर चीन लाते हैं, लेकिन वहां उन्हें जबरन विवाह या यौन शोषण के लिए बेच दिया जाता है। इतना ही नहीं, एजेंट लड़कियों के कागजात भी छीन लेते हैं।

ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जहां इन लड़कियों को चीन के किसी गांव में भेज दिया जाता है। वहां, उसका यौन शोषण होता है। अगर लड़की भागने की कोशिश करती है तो पुलिस उसे गैरकानूनी प्रवासी मानकर आरोपी बना देती है।

शादी के इस गैर-कानूनी प्रक्रिया और तस्करों की वजह से चीन की छवि खराब हो रही है। अमेरिका लगातार चीन पर ऐसे मामलों का हवाला देकर दबाव बना रहा है।

सोशल मीडिया पर चीनी नागरिक हो रहे ठगी के शिकार 

आज के समय सबसे बड़ी समस्या ये है कि सोशल मीडिया पर ढेरों ऐसे डेटिंग प्लेटफॉर्म हैं, जहां दुल्हन के फर्जी विज्ञापन दिखाए जाते हैं।  इसमें विदेशी दुल्हन का वादा किया जाता है, चीनी नागरिक इन डेटिंग एप्स के चक्कर में खूब पैसे खर्च करते हैं। लेकिन उन्हें पता नहीं चलता कि वो ठगों का शिकार बन गए हैं।

बीजिंग न्यूज की एक रिपोर्ट के अनुसार, पिछले साल कुछ सोशल मीडिया पोस्ट्स में एक लाओस की युवा लड़की से शादी करने के लिए 2 लाख युआन (करीब 24 लाख रुपये) की मांग की गई थी। कुछ लोग इस धोखाधड़ी में फंस भी गए।  इन मामलों पर संज्ञान लेते हुए चीन की सरकार ने नागरिकों को ऑनलाइन डेटिंग और झूठे शादी के प्रस्तावों से बचने की सलाह दी है।

बांग्लादेश आकर शादी करने से बचें नागरिक: चीन

बांग्लादेश में चीनी दूतावास ने अपने नागरिकों को चेतावनी जारी की है। दूतावास ने चेताया कि चीनी कानून के अनुसार किसी भी व्यक्ति या संस्था को विदेशी विवाह के लिए दलाली या बिचौलिए की भूमिका निभाने की अनुमति नहीं है।

खासकर सोशल मीडिया और शॉर्ट वीडियो प्लेटफॉर्म्स पर चल रहे 'क्रॉस-बॉर्डर रोमांस' जैसे कंटेट से भ्रमित होकर अवैध शादियों या मानव तस्करों जैसे मामलों में न फंसे। दूतावास के मुताबिक, चीनी नागरिकों को किसी भी व्यावसायिक या अवैध विवाह एजेंट से बचना चाहिए और ऑनलाइन प्रेम-जाल से सतर्क रहें।

यह भी पढ़ें: आतंकियों का हितैषी चीन! 5 पाक टेररिस्ट को बैन होने से ड्रैगन ने बचाया, रिपोर्ट में खुलासा