Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इटली में बड़ा हादसा, लैम्पेदुसा द्वीप पर जहाज पलटने से 27 लोगों की मौत और दर्जनों लापता

    Updated: Thu, 14 Aug 2025 03:52 PM (IST)

    इटली के लैम्पेदुसा द्वीप के पास एक जहाज दुर्घटना में कम से कम 27 प्रवासियों की मौत हो गई। संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी उच्चायुक्त (UNHCR) ने इसे मध्य भूमध्यसागरीय प्रवास मार्ग में एक और दुखद घटना बताया है। 60 लोगों को बचाया गया है जबकि 35 लापता हैं। UNHCR एजेंसी बचे हुए लोगों की सहायता कर रही है और कानूनी रास्ते मजबूत करने की बात कर रही है।

    Hero Image
    इटली में बड़ा जहाज हादसा। प्रतीकात्मक तस्वीर (फोटो- रॉयटर्स)

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इटली के लैम्पेदुसा द्वीप के पास के एक बड़ा हादसा हो गया। यहां पर लगभग 100 प्रवासियों को ले जा रही एक जहाज पलट गई। इस हादसे में कम से कम 27 लोगों की जान चली गई है। वहीं, बड़ी संख्या में लोगों के लापता होने की भी खबर है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दरअसल, संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी उच्चायुक्त (यूएनएचसीआर) फिलिपो ग्रांडी ने इस घटना के संबंध में एक बयान जारी किया। जिसमें उन्होंने बताया कि इतालवी द्वीप लैम्पेडुसा के तट पर एक दुखद जहाज दुर्घटना में कम से कम 27 प्रवासी और शरणार्थी डूब गए। यह खतरनाक मध्य भूमध्यसागरीय प्रवास मार्ग में एक और घातक घटना है।

    सोशल मीडिया पर दी किया पोस्ट

    जानकारी दें कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में उन्होंने लिखा कि 2025 तक अब तक मध्य भूमध्य सागर में 700 से ज़्यादा शरणार्थी और प्रवासी अपनी जान गंवा चुके हैं, साथ ही उन्होंने ऐसी स्थितियों से निपटने के लिए प्रतिक्रिया के सभी पहलुओं को मज़बूत करने की तत्काल आवश्यकता पर बल दिया।

    राहत और बचाव कार्य जारी

    बता दें कि यूएनएचसीआर इटली के संचार अधिकारी द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार, एजेंसी वर्तमान में मलबे से बचे लोगों की सहायता कर रही है। अधिकारी ने एक एक्स पोस्ट में कहा कि लैम्पेडुसा के तट पर एक और जहाज़ दुर्घटना पर गहरा दुःख है, जहां यूएनएचसीआर अब बचे लोगों की सहायता कर रहा है। 20 शव बरामद किए गए हैं और इतने ही लोग लापता हैं। आगे पोस्ट में कहा गया कि इस वर्ष अब तक मध्य भूमध्य सागर में 675 मौतें दर्ज की गई हैं। कानूनी रास्ते मजबूत करें।

    60 लोगों को बचाए जाने की सूचना

    बता दें कि स्थानीय अधिकारी के अनुसार, इस घटना में अभी तक 60 लोगों को बचा लिया गया है। बचाए गए लोग जीवित हैं इसके अलावा 35 लोगों के लापता होने की खबर है। वहीं, अभी तक 27 लोगों की जान गई है।

    इटली में आईओएम के भूमध्य सागर समन्वय कार्यालय के आंकड़ों के अनुसार, इस वर्ष 13 अगस्त तक भूमध्यसागरीय मार्गों पर कम से कम 962 प्रवासियों की मृत्यु हो चुकी है, जिनमें से 675 मध्य भूमध्य सागर में, 155 पश्चिमी भूमध्य सागर में और 132 पूर्वी भूमध्य सागर में मारे गए। (इनपुट पीटीआई के साथ)

    यह भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया में हुआ करिश्मा! कूकाबुरा जैसे कई जंगली पक्षियों में मिले सेक्स रिवर्सल के सबूत; वैज्ञानिक भी हैरान

    यह भी पढ़ें: भारत के ब्रह्मोस और S-400 से दहल गया शहबाज-मुनीर का कलेजा, इंडियन एअरफोर्स के कहर से बचने के लिए बनाई नई फोर्स