विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 28, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कहां और किस हाल में है उत्‍तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन, इस शख्‍स को है पता!

By Kamal VermaEdited By:
Published: Tue, 28 Apr 2020 04:26 PM (IST)Updated: Wed, 29 Apr 2020 07:22 AM (IST)

किम को लेकर कई तरह की खबरें इस वक्‍त अंतरराष्‍ट्रीय जगत में छाई हुई हैं लेकिन दक्षिण कोरिया के यूनिफिकेशन मिनिस्टर इनका खंडन करते हैं।

कहां और किस हाल में है उत्‍तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन, इस शख्‍स को है पता!
कहां और किस हाल में है उत्‍तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन, इस शख्‍स को है पता!

सियोल। उत्‍तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन कहां और किस हाल में है इसको लेकर बीते कुछ दिनों से कई तरह की खबरें अंतरराष्‍ट्रीय मीडिया जगत में छाई हुई हैं, लेकिन इनमें कितनी सच्‍चाई है या हो सकती है इसका अंदाजा दक्षिण कोरिया के यूनिफिकेशन मिनिस्‍टर किम येओन चुल (Unification Minister Kim Yeon-chul) के उस बयान से लगाया जा सकता है, जिसमें उन्‍होंने इस तरह की सभी खबरों को खारिज कर दिया था। दक्षिण कोरिया की समाचार एजेंसी यॉनहॉप के मुताबिक, उन्‍होंने कहा कि किम की सुरक्षा को ध्‍यान में रखते हुए वो ये तो नहीं बता सकते हैं कि किम अपने पैलेस में हैं या कहीं और हैं, लेकिन इतना जरूर है कि वो ठीक हैं।

जब उनसे पूछा गया कि किम कुमसुन पैलेस के समारोह से कहां चले या उसमें शामिल क्‍यों नहीं हुए तो उन्‍होंने कहा कि ऐसा उन्‍होंने पूरी दुनिया में फैल रहे कोरोना मामलों की बढ़ती संख्‍या के मद्देनजर किया था। उन्‍होंने सफाई दी है कि क्‍योंकि उस समारोह में भीड़-भाड़ थी इसलिए किम ने अपनी सुरक्षा को प्रमुखता दी थी। आपका बता दें कि 15 अप्रैल को देश के संस्‍थापक और किम जोंग उन के दादा का जन्‍मदिन था। इस मौके पर हर वर्ष की तरह कुमसुन पैलेस में सभी वरिष्‍ठ लोग शामिल हुए थे। यहां पर देश के संस्‍थापक की देह को संजोकर रखा गया है।

चुल ने कहा कि उत्‍तर कोरिया में जो कुछ हो रहा है उसमें कुछ भी असामान्‍य नहीं है। न ही इसमें कुछ ऐसा है जिसको ज्‍यादा तवज्‍जो देनी चाहिए। इससे पहले भी किम कई बार मीडिया से दूरी बना चुके हैं। आपको बता दें कि अंतरराष्‍ट्रीय मीडिया में किम के खराब स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर सीएनएन जो खबर दी थी उसका स्रोत दरअसल उत्‍तर कोरिया का एक न्‍यूज पोर्टल था। इसमें कहा गया था कि किम का ऑपरेशन किया गया है और उनकी हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। इसके बाद कुछ दिन पहले वॉनसान स्‍टेशन पर मौजूद किम और उनके परिवार द्वारा इस्‍तेमाल की जाने वाली ट्रेन को लेकर भी कयास लगाए जा रहे थे। खबरों में यहां तक कहा गया था कि कुछ दिन पहले ये ट्रेन यहां पर मौजूद नहीं थी।

चुल ने ये भी किम के खराब स्‍वास्‍थ्‍य से जुड़ी खबरों को आधारहीन बताते हुए कहा कि उत्तर कोरिया की न्‍यूज एजेंसी लगातार उनको लेकर खबरें प्रकाशित कर रही है। इतना ही नहीं किम पॉलितब्‍यूरो की बैठक में शामिल हो रहे हैं और दूसरे देशों के राष्‍ट्राध्‍यक्षों को अपना शुभकामना संदेश भी भेज रहे हैं। उन्‍होंने पूरे आत्‍मविश्‍वास से इस बात को कहा कि किम पूरी तरह से ठीक हैं। ह्यांगसांग मेडिकल सेंटर में हुए किम के ऑपरेशन के सवाल पर चुल का कहना था कि वह अस्‍पताल नहीं है, केवल एक छोटा-सा नर्सिंग होम है। यहां पर सर्जरी जैसी चीजों को करना पूरी तरह से नामुमकिन है। चुल के अलावा दक्षिण कोरिया विदेश मंत्री कांग क्‍यूयांग वा ने भी किम के खराब स्‍वास्‍थ्‍य से जुड़ी खबरों को बेबुनियाद और आधारहीन बताया है।

ये भी पढ़ें:- 

Covid-19: युवाओं को भटकाने के लिए चरमपंथी संगठन कर रहे हैं सोशल मीडिया का इस्‍तेमाल

पांव में बने नीले या बैंगनी रंग के निशानों को हल्‍के में लेने की भूल न करे कोई, ये है Covid Toes

वर्षों से चल रही है चमगादड़ों पर रिसर्च, 2013 में सामने आई थी कोरोना वायरस की थ्‍योरी 
जानलेवा कोरोना वायरस का एशिया में सबसे बड़ा शिकार बना रूस, जानें दूसरे महाद्वीपों का हाल 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।