Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अब उत्तर कोरिया में आइसक्रीम बोलने पर बैन... किम जोंग उन ने क्यों लिया ये अजीबोगरीब फैसला?

    Updated: Tue, 16 Sep 2025 05:32 PM (IST)

    उत्तर कोरिया में किम जोंग उन ने आइसक्रीम शब्द पर प्रतिबंध लगा दिया है क्योंकि उन्हें यह विदेशी प्रभाव वाला लगता है। अब आइसक्रीम की जगह एसेउकिमो या ईओरेम्बोसुंगी शब्द का इस्तेमाल होगा। हैमबर्गर और कराओके मशीन जैसे पश्चिमी सभ्यता के शब्दों पर भी पहले से ही प्रतिबंध है। टूर गाइड को विदेशी शब्दों का इस्तेमाल न करने के निर्देश दिए गए हैं।

    Hero Image
    उत्तर कोरिया में आइसक्रीम शब्द के इस्तेमाल पर प्रतिबंध (फोटो: रॉयटर्स)

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर कोरिया में ऐसी-ऐसी चीजें होती हैं, जो दुनिया में कहीं नहीं होगी। किम जोंग उन को दुनिया सनकी तानाशाह ऐसे ही नहीं कहती। किम ने जो सोच लिया, वही उत्तर कोरिया के लिए पत्थर की लकीर है, भले ही ये बेहद बेवकूफी भरा फैसला हो। अब किम जोंग उन के हालिया फैसले को ही देख लीजिए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    किम ने उत्तर कोरिया में आइसक्रीम शब्द के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया है। किम जोंग उन को लगता है कि ये शब्द विदेशी प्रभाव वाला है। आइसक्रीम की जगह अब उत्तर कोरिया के लोगों को एसेउकिमो या ईओरेम्बोसुंगी बोलना पड़ेगा।

    हैमबर्गर शब्द भी बोलना बैन

    उत्तर कोरिया में हमेशा से ही पश्चिमी सभ्यता और दक्षिण कोरियाई शब्दों को हटाने का व्यापक अभियान चला आ रहा है। ऐसा नहीं है कि किम जोंग उन को सिर्फ आइसक्रीम शब्द से समस्या है। कई ऐसे शब्द हैं, तो उत्तर कोरिया में पहले से बैन हैं। हैमबर्गर और कराओके मशीन इस बैनिंग लिस्ट में शामिल हैं।

    हैमबर्गर दुनियाभर में बेहद प्रचलित शब्द है, लेकिन उत्तर कोरिया में इसे बोलना प्रतिबंधित है। इसकी जगह वहां दाजिन-गोगी ग्योप्पांग कहा जाता है। इसका शाब्दिक अर्थ डबल ब्रेड विद ग्राउंड बीफ होता है। वहीं कराओके मशीनों को ऑन स्क्रीन अकॉम्पनिमेंट मशीन कहा जाता है।

    बता दें कि उत्तर कोरिया समुद्र तटीय शहर वॉनसन को एक लक्जरी रिसॉर्ट केंद्र के रूप में विकसित कर रहा है। इसे अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन का केंद्र बनाने की कोशिश है। इसी क्रम में 20 से 30 लोगों को टूर गाइड के तौर पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इन गाइड को विदेश शब्दों के इस्तेमाल नहीं करने को कहा गया है।

    यह भी पढ़ें- नॉर्थ कोरिया में विदेशी टीवी शोज देखने पर दी जा रही फांसी, तानाशाह किम जोंग के फरमान से मचा हाहाकार