Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Italy: रोम में गैस स्टेशन में जोरदार धमाका, हादसे में 20 से अधिक लोग घायल

    Updated: Fri, 04 Jul 2025 05:23 PM (IST)

    इटली के रोम से एक बड़ी घटना की जानकारी सामने आई है। यहां पर एक गैस स्टेशन में भारी विस्फोट हो गया। इस घटना में 20 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर है। सुबह 8 बजे के कुछ ही समय बाद इतालवी राजधानी में विस्फोट की आवाज सुनी गई। इस घटना के बाद आस पास के लोग दहल उठे।

    Hero Image
    रोम में गैस स्टेशन में जोरदार धमाका। (फोटो- रॉयटर्स)

    एपी, रोम। इटली के रोम से एक बड़ी घटना की जानकारी सामने आई है। यहां पर एक गैस स्टेशन में विस्फोट हो गया। इस घटना में आठ पुलिस अधिकारियों और एक दमकलकर्मी सहित कम से कम 20 लोग घायल हो गए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सुबह 8 बजे के कुछ ही समय बाद इतालवी राजधानी में विस्फोट की आवाज सुनी गई। इस घटना के बाद आस पास के लोग दहल उठे। पास के इलाकों से काले धुएं और आग का एक बड़ा बादल दिखाई दिया। इस घटना को लेकर रोम के मेयर रॉबर्टो गुआल्टिएरी ने कहा कि करीब 20 लोगों को मामूली चोटें आईं।

    घटनास्थल पर पहुंचे दमकलकर्मी

    गुआल्टिएरी ने बताया कि स्थानीय पुलिस और दमकलकर्मी गैस रिसाव के बारे में सतर्क होने के बाद इलाके में पहुंचे। उन्होंने बताया कि दमकलकर्मियों और पुलिस के पहुंचने के बाद भी दो विस्फोट हुए।

    विस्फोट में आठ अधिकारी भी हुए घायल

    रोमन पुलिस की प्रवक्ता एलिसाबेटा एकार्डो ने कहा कि बचाव अभियान के लिए पहुंचने के बाद आठ पुलिस अधिकारी घायल हो गए। बताया जा रह है कि पहले विस्फोट के बाद कुछ श्रृंखलाबद्ध विस्फोट हुए। सभी घायल पुलिसकर्मी जल गए हैं, लेकिन उनकी जान को कोई खतरा नहीं है।

    इस घटना पर अग्निशमन विभाग के प्रवक्ता लुका कैरी ने कहा, "विस्फोट में एक अग्निशमन कर्मी भी घायल हुआ है, लेकिन गंभीर रूप से नहीं हैं।" उन्होंने कहा कि घटनास्थल पर दस टीमें काम कर रही थीं। पुलिस ने कहा कि वे आस-पास के पूरे इलाके की जांच कर रहे हैं कि कौन लोग घायल हुए हैं या आस-पास की इमारतों में फंसे हुए हैं।

    यह भी पढ़ें: 'ऐसा हमला अभी तक नहीं देखा...', रूस ने यूक्रेन पर तेज किए हमले; राजधानी कीव पर ड्रोन और मिसाइल अटैक में 23 लोग घायल

    यह भी पढ़ें: 'RAW और Mossad मिलकर कर रहा था काम', PAK फैला रहा था झूठ लेकिन खुल गई पोल; Iran-Israel War से जुड़ा कनेक्शन