Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Italy Boat Accident: इटली के लाम्पेदुसा द्वीप में डूबी नाव, दो प्रवासियों की मौत; 57 को बचाया गया

    By AgencyEdited By: Mohd Faisal
    Updated: Sun, 06 Aug 2023 02:58 PM (IST)

    इटली के लाम्पेदुसा में प्रवासी नावों के डूबने से दो लोगों की मौत हो गई है। इटली के तटरक्षक बल ने रविवार को बताया कि उन्होंने दक्षिणी द्वीप लैम्पेडुसा से दो लोगों शव बरामद किए हैं और 57 लोगों को बचाया गया है। बताया जा रहा है कि दो नावों के डूबने के बाद से अबतक 30 से अधिक लोग लापता हैं।

    Hero Image
    इटली के लाम्पेदुसा द्वीप में डूबी नाव, दो प्रवासी लोगों की मौत; 57 को बचाया गया (फोटो रायटर)

    रोम, रायटर। इटली के लाम्पेदुसा में प्रवासी नावों के डूबने से दो लोगों की मौत हो गई है। इटली के तटरक्षक बल ने रविवार को बताया कि उन्होंने दक्षिणी द्वीप लैम्पेडुसा से दो लोगों शव बरामद किए हैं और 57 लोगों को बचाया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    30 से अधिक लोग हैं लापता

    बताया जा रहा है कि दो नावों के डूबने के बाद से अबतक 30 से अधिक लोग लापता हैं। समाचार एजेंसी के अनुसार, ट्यूनीशिया के प्रवासन संकट के केंद्र एसएफएक्स बंदरगाह से रवाना दो प्रवासी नाव रवाना हुई थी, जो यूरोप जा रही थी।

    दो नावों में सवार थे करीब 90 लोग

    तटरक्षक बल के अनुसार, एक नाव में करीब 48 लोग सवार थे और दूसरे में 42 लोग सवार थे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, तटरक्षक बल ने जीवित बचे लोग लाम्पेदुसा द्वीप से लगभग 46 किमी दक्षिण-पश्चिम में मिले हैं।

    2,000 से अधिक लोग लाम्पेदुसा द्वीप पहुंचे

    तटरक्षक बल के एक प्रवक्ता ने कहा कि वह केवल जीवित बचे लोगों की संख्या और दो शवों की बरामदगी की पुष्टि कर सकते हैं। इतालवी गश्ती नौकाओं और एनजीओ समूहों द्वारा समुद्र में बचाए जाने के बाद पिछले कुछ दिनों में 2,000 से अधिक लोग लाम्पेदुसा द्वीप पहुंचे हैं।

    स्थानीय मीडिया ने कहा कि लाम्पेदुसा द्वीप पहुंचने पर उनकी नाव चट्टानों से दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी, जिसमें शुक्रवार से लगभग 20 प्रवासी एक चट्टान पर फंस गए। हालांकि, तटरक्षक बल समुद्र या हेलीकॉप्टर के माध्यम से उन तक पहुंचने में असमर्थ रही है।

    आंतरिक मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, इटली समुद्री प्रवासन में तेज वृद्धि देखी जा रही है। इस साल अब तक लगभग 92,000 प्रवासी आगमन दर्ज किए गए हैं, जिसकी 2022 में संख्या 42,600 से अधिक थी।

    comedy show banner