Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Israel-Hamas War के बाद फ्रांस में बढ़ी यहूदी विरोधी घटनाएं, 486 लोग गिरफ्तार; 102 विदेशी नागरिक शामिल

    By AgencyEdited By: Mohd Faisal
    Updated: Mon, 06 Nov 2023 05:28 AM (IST)

    Israel-Hamas War इजरायल-हमास युद्ध के बीच फ्रांस में एक हजार से अधिक यहूदी विरोधी घटनाएं दर्ज की गई हैं। पेरिस पुलिस प्रमुख लॉरेंट नुनेज के हवाले से बताया कि पेरिस में ही केवल 257 यहूदी विरोधी घटनाएं सामने आए हैं जिनमें 90 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

    Hero Image
    Israel-Hamas War के बाद फ्रांस में बढ़ी यहूदी विरोधी घटनाएं, 486 लोग गिरफ्तार (फाइल फोटो)

    एएफपी, पेरिस। इजरायल-हमास युद्ध के बीच फ्रांस में एक हजार से अधिक यहूदी विरोधी घटनाएं दर्ज की गई हैं। फ्रांस के गृह मंत्री गेराल्ड डर्मैनिन ने रविवार को बताया कि हमास द्वारा इजरायल पर किए गए हमले के बाद से ये घटनाएं दर्ज की गई हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यहूदी विरोधी अपराधों के लिए 486 लोगों की हुई गिरफ्तारी

    उन्होंने फ्रांस एक चैनल को बताया कि यहूदी विरोधी अपराधों के लिए 486 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें 102 विदेशी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि हमास के हमले के बाद फ्रांस में यहूदी विरोधी अपराधों में इजाफा हुआ है।

    पेरिस में 90 लोगों को किया गिरफ्तार

    समाचार एजेंसी एएफपी ने पेरिस पुलिस प्रमुख लॉरेंट नुनेज के हवाले से बताया कि पेरिस में ही केवल 257 यहूदी विरोधी घटनाएं सामने आए हैं, जिनमें 90 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार किए गए लोग फलस्तीन समर्थक आंदोलन का हिस्सा थे।

    फ्रांस में इतनी है यहूदी आबादी

    बता दें कि फ्रांस में यहूदी आबादी 500,000 से अधिक है। जो यूरोप के अन्य देशों की तुलना में बहुत बड़ी तादात है। इजरायल और अमेरिका के बाद दुनिया में तीसरी सबसे बड़ी यहूदी आबादी फ्रांस में है।

    यह भी पढ़ें- 'बंधकों की वापसी तक जारी रहेंगे हमले', युद्धविराम की मांग पर नेतन्याहू की दो टूक, सेना ने गाजा को दो हिस्सों में बांटा

    इजरायल में 1400 लोगों की गई जानें

    वहीं, इजरायली अधिकारियों का कहना है कि 7 अक्टूबर को हमास के आतंकवादियों द्वारा किए गए हमले में 1,400 लोगों की जान गई है। जिनमें अधिकतर बेकसूर नागरिक शामिल थे।

    9 हजार से अधिक लोगों की हुई मौत

    इस बीच गाजा स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि इजरायल द्वारा गाजा पट्टी पर की गई कार्रवाई में पूरे शहर तबाह हो गया है। इसके अलावा 9,700 से अधिक लोगों की जान चली गई है, जिनमें ज्यादातर महिलाएं और बच्चे हैं।

    यह भी पढ़ें- Israel-Hamas War: 'गाजा के भविष्य के लिए फलस्तीनी अथॉरिटी की भूमिका है अहम', ब्लिंकन ने युद्धविराम की मांग को किया खारिज

    comedy show banner
    comedy show banner