Israel Hamas War: गाजा में चार लाख लोगों ने छोड़ा घर, युद्ध में यूज हुआ सफेद फॉस्फोरस; UN Report में खुलासा
Israel Hamas War ह्यूमन राइट्स वॉच ने गुरुवार को इजरायल पर गाजा और लेबनान में अपने सैन्य अभियानों में सफेद फॉस्फोरस हथियारों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया और कहा कि ऐसे हथियारों के इस्तेमाल से नागरिकों को गंभीर और दीर्घकालिक चोट का खतरा होता है। हालांकि इजरायली सेना ने गाजा में सफेद फॉस्फोरस युक्त हथियारों के उपयोग की जानकारी को नकार दीया है।

एजेंसी, जिनेवा। हमास का इजरायल पर हमला अब खुद पर भारी पड़ रहा है। गाजा पट्टी में इजरायली बमबारी के चलते अब तक वहां से चार लाख से अधिक लोग अपने घर छोड़ने को मजबूर हो गए हैं। संयुक्त राष्ट्र ने कहा कि गाजा पट्टी में 423000 से अधिक लोग अब अपने घरों से भागने के लिए मजबूर हो गए हैं, क्योंकि फिलिस्तीनी क्षेत्र पर भारी इजरायली बमबारी जारी है। गाजा में विस्थापित लोगों की संख्या 84,444 अतिरिक्त बढ़ गई और 423,378 तक पहुंच गई।
नागरिकों को गंभीर चोट का खतरा
वहीं ह्यूमन राइट्स वॉच ने गुरुवार को इजरायल पर गाजा और लेबनान में अपने सैन्य अभियानों में सफेद फॉस्फोरस हथियारों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया और कहा कि ऐसे हथियारों के इस्तेमाल से नागरिकों को गंभीर और दीर्घकालिक चोट का खतरा होता है। हालांकि इजरायली सेना ने गाजा में सफेद फॉस्फोरस युक्त हथियारों के उपयोग की जानकारी को नकार दीया है।
तोपखाने से दागे गए सफेद फॉस्फोरस
जबकि ह्यूमन राइट्स वॉच ने कहा कि उसने 10 अक्टूबर को लेबनान और 11 अक्टूबर को गाजा में लिए गए वीडियो का सत्यापन किया है। जिसमें गाजा सिटी बंदरगाह और इजरायल-लेबनान सीमा के साथ दो ग्रामीण स्थानों पर तोपखाने से दागे गए सफेद फॉस्फोरस के कई हवाई विस्फोट दिखाए गए थे।
आसमान में सफेद धुएं के गुबार
फलस्तीनी टीवी चैनलों ने हाल के दिनों में वीडियो प्रसारित किया है जिसमें गाजा के ऊपर आसमान में सफेद धुएं के गुबार दिखाई दे रहे हैं, जिनके बारे में उनका कहना है कि यह सफेद फास्फोरस के कारण हुआ है। सफेद फॉस्फोरस हथियारों का इस्तेमाल कानूनी तौर पर युद्ध के मैदानों में स्मोक स्क्रीन बनाने, रोशनी उत्पन्न करने, लक्ष्यों को चिह्नित करने या बंकरों और इमारतों को जलाने के लिए किया जा सकता है।
सफेद फॉस्फोरस का यूज
क्योंकि इसके कानूनी उपयोग हैं, अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों के तहत सफेद फॉस्फोरस को रासायनिक हथियार के रूप में प्रतिबंधित नहीं किया गया है, लेकिन यह गंभीर जलन पैदा कर सकता है और आग लगा सकता है। कुछ पारंपरिक हथियारों के उपयोग के निषेध पर कन्वेंशन के प्रोटोकॉल III के तहत सफेद फॉस्फोरस को एक आग लगाने वाला हथियार माना जाता है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।