VIDEO: 280 यात्रियों को ले जा रही शिप में लगी भयंकर आग, बचने के लिए समुद्र में कूदने लगे लोग; 3 की मौत
इंडोनेशिया में एक यात्री जहाज में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। जहाज में करीब 280 लोग सवार थे जिनमें से कई आग से बचने के लिए समुद्र में कूद गए। इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई है और कई यात्री अभी भी फंसे हुए हैं। लगभग 150 लोगों को बचाया गया है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इंडोनेशिया में यात्रियों से भरी शिप में उस वक्त आग लग गई, जब यह मनाडो बंदरगाह जा रही थी। शिप पर करीब 280 लोग सवार थे और आग लगने के बाद इनमें अफरा-तफरी मच गई। इसका वीडियो इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि शिप पर लगी आग भयंकर रूप ले चुकी है और लोग इससे बचने के लिए समुद्र में कूद रहे हैं। आग लगने से अब तक 3 लोगों की मौत हो गई है और कई यात्री शिप पर ही फंसे हुए हैं। अधिकारियों ने बताया कि करीब 150 लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया है।
फेसबुक पर किया लाइवस्ट्रीम
रिपोर्ट के मुताबिक, स्थानीय समयानुसार आग दोपहर 1:30 बजे लगी। केएम बार्सिलोना वीए नामक इस शिप पर सवार एक यात्री ने आग लगने के बाद समुद्र में छलांग लगा दी और फिर फेसबुक पर लाइवस्ट्रीम किया।
इंडोनेशिया के उत्तरी सुलावेसी प्रांत में रविवार दोपहर एक यात्री जहाज केएम बार्सिलोना वीए में तालिसे द्वीप के पास भीषण आग लग गई। जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई।
आग के तेजी से फैलने के कारण अपनी जान बचाने के लिए कई यात्री समुद्र में कूद गए थे। pic.twitter.com/IvejPsDsdY
— Swaraj Srivastava (@SwarajAjad) July 20, 2025
शख्स की गोद में एक बच्चा भी था, जिसके साथ वह तैर रहा था। वीडियो में शख्स बोलता हुआ सुनाई दे रहा है कि हमें बचाओ। हम समुद्र में जल रहे हैं। आग किस कारण से लगी, अभी इसका खुलासा नहीं हो पाया है। जांच शुरू कर दी ई है, लेकिन माना जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट, ईंधन रिसाव या इंजन में खराबी के कारण आग लगी होगी।
बता दें कि शिप तलौद द्वीप समूह से रवाना हुआ था और उसे मनादो बंदरगाह पर रुकना था। बचाव दल और स्थानीय मछली पकड़ने वाली नौकाओं की एक संयुक्त टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाया। हालांकि अभी भी कई लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।