IFS अधिकारी Devyani Khobragade बनीं अप्सरा, विवादों से रहा है पुराना नाता; भारतीय राजदूत ने क्यों पहना ये आउट्फिट?
कंबोडिया में भारत की राजदूत देवयानी खोब्रागडे की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। उन्होंने पारंपरिक परिधान पहनकर फोटो शूट करवाया और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किए। देवयानी खोब्रागडे ने ‘खमेर अप्सरा’ की वेशभूषा में कंबोडिया के लोगों को नव वर्ष की शुभकामनाएं भी दीं। कंबोडिया में खमेर नव वर्ष तीन दिनों तक मनाया जाने वाला है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Devyani Khobragade। कंबोडिया में भारत की राजदूत देवयानी खोब्रागड़े की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। तस्वीरों में वो 'खमेर अप्सरा' के रूप में दिख रहीं हैं। दरअसल, कंबोडिया में 'खमेर नव वर्ष' मनाया जा रहा है।
उन्होंने पारंपरिक परिधान पहनकर फोटो शूट करवाया और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किए। देवयानी खोब्रागडे ने ‘खमेर अप्सरा’ की वेशभूषा में कंबोडिया के लोगों को नव वर्ष की शुभकामनाएं भी दीं।
बता दें कि कंबोडिया में खमेर नव वर्ष तीन दिनों तक मनाया जाने वाला है। यह त्योहार पारंपरिक सौर नव वर्ष पर आधारित है और 13 अप्रैल या 14 अप्रैल को मनाया जाता है।
कंबोडिया में भारत के राजदूत ने की तस्वीरें शेयर
कंबोडिया में भारत के राजदूत ने आधारिक सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट करते हुए लिखा,"राजदूत देवयानी खोबरागड़े की खमेर संस्कृति और परंपरा के प्रति गहरा लगाव है। खमेर नव वर्ष की भावना को अपनाते हुए, उन्होंने हमारी सभ्यताओं के समृद्ध बंधन का प्रतीक, खमेर अप्सरा के रूप में सुंदर ढंग के पोशाक पहने। सभी दोस्तों को खमेर नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं।"
कौन हैं देवयानी खोब्रागड़े?
साल 1999 बैच वो भारतीय सेवा अधिकारी हैं। वो अब तक बर्लिन, इस्लामाबाद, रोम और न्यूयॉर्क में सेवाएं दे चुकीं हैं। दरअसल, उनके जिंदगी के साथ एक विवाद भी जुड़ा है। जब वो अमेरिका में सेवाएं दे रहीं थीं तो उनपर भ्रष्टाचार के आरोप लगे।
उन्हें दिसंबर 2013 में वीजा धोखाधड़ी और झूठे बयान देने के आरोप में दक्षिणी जिला न्यूयॉर्क (एसडीएनवाई) के अमेरिकी वकील द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया था। खोबरागड़े को 2020 में कंबोडिया में भारत के दूत के रूप में नियुक्त किया गया था।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।