Peru News: विरोध प्रदर्शन के बीच राष्ट्रपति दीना बोलुआर्टे ने दिया जवाब, कहा- " मैं इस्तीफा नहीं दूंगी..."
पेरू में राष्ट्रपति के इस्तीफे की मांग करते हुए भारी विरोध प्रदर्शन जारी है। इस बीच राष्ट्रपति दीना बोलुआर्टे ने कहा है कि वो अपने पद से इस्तीफा नहीं देंगी। इस प्रदर्शन के दौरान अब तक कई लोगों की जान भी जा चुकी है।

पेरू, एएनआई। पेरू के राष्ट्रपति दीना बोलुआर्टे ने देश भर में विरोध प्रदर्शनों के कारण हुई मौतों के लिए माफी मांगी है। उन्होंने कहा कि वह पद नहीं छोड़ेंगी। बोलुआर्टे ने शुक्रवार देर रात के संबोधन में दिसंबर से अब तक विरोध प्रदर्शन में मारे गए 40 से अधिक लोगों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने बताया कि मारे गए लोगों में ज्यादातर लोग प्रदर्शनकारी थे जो सुरक्षाबलों के साथ संघर्ष में मारे गए हैं।
"मैं इस्तीफा नहीं दूंगी"
उन्होंने कहा कि हिंसा के दौरान एक वाहन में सवार पुलिस अधिकारी जिंदा जला दिया गया था। बोलुआर्टे ने शुक्रवार को अपने संबोधन में कहा, "कुछ हिंसक और कट्टरपंथी गुट समाज में अराजकता, अव्यवस्था और हिंसा भड़का कर मेरा इस्तीफा मांग रहे हैं लेकिन मैं इस्तीफा नहीं दूंगी। मेरी प्रतिबद्धता पेरू के साथ है।" साथ ही उन्होंने कहा, "मैं इस विरोध प्रदर्शन में मारे गए लोगों के लिए बेहद दुखी हूं और इस स्थिति के लिए माफी मांगती हूं।"
आपको बता दें,पेरू में यह विरोध प्रदर्शन दिसंबर मे पूर्व राषट्रपति पेड्रो कैस्टिलो को उनके पद से हटाने और अवैध रूप से कांग्रेस को भंग करने की कोशिश करने के बाद हिरासत में लिए जाने के बाद शुरू हुआ है। पूर्व राषट्रपति पेड्रो कैस्टिलो को पद से हटाने के बाद बोलुआर्टे को राष्ट्रपति पद सौंपा गया था।
बोलुआर्टे को पद से हटाने की मांग
प्रदर्शनकारियों की मांग है कि संवैधानिक सभा बुलाई जाए। बोलुआर्टे ने अपने पड़ोसी देश चिली की समस्याओं की ओर इशारा करते हुए प्रदर्शनकारियों की मांग खारिज कर दी और कहा कि यह रातोंरात नहीं हो सकता है। इसके बाद पूर्व राष्ट्रपति के समर्थकों ने प्रदर्शन शुरू किया और देश भर में सड़कों पर बैरिकेड्स लगाकर नए चुनाव कराने और बोलुआर्टे को पद छोड़ने की मांग करने लगे।
पेरू की पुलिस ने शुक्रवार को दक्षिण-मध्य अयाचूचो क्षेत्र के एक संघ नेता रोशियो लिएंड्रो की गिरफ्तार करने की घोषणआ की जिसका माओवादी विद्रोहियों से कथित संबंध था। इसके ऊपर विरोध प्रदर्शनों के लिए पैसा देने और प्रदर्शनकारियों की भर्ती करने का आरोप है। पुलिस प्रवक्ता ऑस्कर एरियोला के अनुसार, लिएंड्रो की गिरफ्तारी ने साबित कर दिया कि शाइनिंग पाथ माओवादी विद्रोहियों के कुछ लोग विरोध प्रदर्शनों में शामिल थे। एरियोला ने दावा किया कि लिएंड्रो पूर्व शाइनिंग पाथ सदस्य थे जिन्हें "कॉमरेड क्यूसी" के नाम से जाना जाता था।
कई विभागों के रास्तों को किया जाम
अधिकारियों के अनुसार, प्रदर्शनकारियों ने देश के 25 में से 10 विभागों के सड़कों को जाम कर दिया है। गुरुवार को अधिकारियों ने प्रदर्शन के दूसरे दिन पेरू के प्रसिद्ध माचू पिच्चू पर्यटन स्थल के लिए हवाई और रेल संपर्क बंद कर दिए थे क्योंकि यहां पुलिस के साथ झड़प हुई थी। बताया जा रहा है कि कुछ वकीलों और शिक्षकों सहित कई क्षेत्रीय गवर्नर और पेशेवर संघ बोलुआर्टे के इस्तीफे की मांग में करने वालों का समर्थन कर रहे हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।