Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Harry Potter castle: रुसी मिसाइल का शिकार हुआ 'हैरी पॉटर महल', पांच लोगों की मौत; 30 घायल

    By Agency Edited By: Babli Kumari
    Updated: Thu, 02 May 2024 09:38 AM (IST)

    Harry Potter castle सालों से चल रहे रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच एक बार फिर रूस ने यूक्रेन को निशाना बनाया है। इस बार रूस ने यूक्रेन के दक्षिणी बंदरगाह शहर ओडेसा को निशाना बनाया जहां हैरी पॉटर कैसल के नाम से मशहूर यूक्रेनी इमारत पर एक रूसी मिसाइल के हमले में पांच लोगों की मौत हो गई है। इसके अलावा इस हवाई हमले में 30 लोग घायल हो गए हैं।

    Hero Image
    रूसी हवाई हमले के बाद यूक्रेन के 'हैरी पॉटर महल' में लगी आग (फोटो- Reuters)

    डिजिटल डेस्क, कीव। Russia-Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच पिछले दो साल से युद्ध लगातार जारी है। इस युद्ध में अब तक हजारों लोग अपनी जान गवां चुके हैं। हर दूसरे दिन दोनों देश एक दूसरे पर हमला करते रहते हैं। हाल-ही में दक्षिणी बंदरगाह शहर ओडेसा से एक हमला सामने आया है, जहां 'हैरी पॉटर कैसल' के नाम से मशहूर यूक्रेनी इमारत पर एक रूसी मिसाइल के हमले में कम से पांच लोगों की मौत हो गई है। इसके अलावा इस हवाई हमले में 30 लोग घायल हो गए हैं।  

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यूक्रेन के अभियोजक जनरल एंड्री कोस्टिन ने हमले को लेकर बताया कि हमले स्थल से 1.5 किमी (लगभग 1 मील) के दायरे में धातु के टुकड़े और मिसाइल का मलबा बरामद किया गया। जांच में इस बात पर पुष्टि करने का आधार है कि रूसी सेना ने बड़ी संख्या में लोगों को हताहत करने के इरादे से क्लस्टर हथियारों का इस्तेमाल किया था।

    दो बच्चे और एक गर्भवती महिला सहित 30 लोग हुए घायल 

    इस हवाई हमले में घायल हुए 30 लोगों में दो बच्चे और एक गर्भवती महिला शामिल हैं। हमले से लगभग 20 आवासीय इमारतें और बुनियादी सुविधाएं भी क्षतिग्रस्त हो गईं।

    यह भी पढ़ें- Pakistan: ‘सिंध में जबरन हो रहा हिंदू लड़कियों का धर्म परिवर्तन’, पाकिस्तानी सीनेट सदस्य दानेश कुमार पलयानी ने किया दावा

    comedy show banner
    comedy show banner