Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Germany Knife Attack: ट्रेन में चाकू मारकर 2 लोगों की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 5 लोग हुए थे घायल

    By AgencyEdited By: Piyush Kumar
    Updated: Wed, 25 Jan 2023 11:09 PM (IST)

    स्लेसविग-होल्स्टीन राज्य के आंतरिक मंत्री सबाइन सूटरलिन और वैक ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए कहा कि हमले में दो लोग मारे गए और पांच घायल हो गए। पुलिस ने आगे जानकारी दी कि हमला तब हुआ जब ट्रेन ब्रोकस्टेड स्टेशन की ओर आ रही थी।

    Hero Image
    जर्मनी में ट्रेन पर चाकू मारने वाला शख्स गिरफ्तार। (फोटो सोर्स: एएनआइ)

    बर्लिन, एजेंसी। उत्तरी जर्मनी में कील से हैम्बर्ग जा रही एक ट्रेन में चाकू से किए गए हमले में दो लोगों की हत्या के संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस हमले में पांच लोग घायल भी हुए थे। जर्मनी की पुलिस बल ने जानकारी दी कि कील से हैम्बर्ग जाने वाली ट्रेन के ब्रोकस्टेड स्टेशन पर पहुंचने से कुछ ही देर पहले व्यक्ति ने चाकू से कई यात्रियों पर हमला किया था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    स्लेसविग-होल्स्टीन राज्य के आंतरिक मंत्री, सबाइन सूटरलिन और वैक ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए कहा कि हमले में दो लोग मारे गए और पांच घायल हो गए। पुलिस ने आगे जानकारी दी कि हमला तब हुआ जब ट्रेन ब्रोकस्टेड स्टेशन की ओर आ रही थी। ट्रेन के ब्रोकस्टेड स्टेशन पहुंचने पर एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया।

    संदिग्ध की मंशा का कारण स्पष्ट नहीं

    समाचार एजेंसी एएनआइ के मुताबिक, पुलिस ने जानकारी दी कि ब्रोकस्टेड में ट्रेन स्टेशन कई घंटों तक बंद रहा। जर्मन रेलवे डॉयचे बान ने ट्विटर पर कहा, 'हैम्बर्ग और कील के बीच कुछ सेवाओं को रद्द कर दिया गया था। पुलिस के मुताबिक, हमले के दो घंटे बाद भी और जानकारी नहीं मिल पाई है।' पुलिस ने आगे कहा कि अभी तक न तो संदिग्ध की मंशा और न ही उसके कार्यों का कारण स्पष्ट है।

    यह भी पढ़ें: Russia- Ukraine War: यूक्रेन को टैंक देने को ब्रिटेन ने जर्मनी पर डाला दबाव, रूस ने कहा- इसका अंजाम होगा भयावह