Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    SpaceX: चार नए अंतरिक्ष यात्री इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन के लिए रवाना, पहले से मौजूद लोगों की यात्रियों की लेंगे जगह

    Updated: Mon, 04 Mar 2024 04:24 PM (IST)

    अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए रविवार को चार अंतरिक्ष यात्री रवाना हो गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार वह छह महीने तक वहां ही रहेंगे। इस राकेट में नासा के मैथ्यू डोमिनिक माइकल बैरेट और जेनेट एप्स और रूस के अलेक्जेंडर ग्रीबेनकिन शामिल हैं। ये सभी ये नए अंतरिक्ष यात्री अमेरिका डेनमार्क जापान और रूस के दल की जगह लेंगे।

    Hero Image
    SpaceX: चार नए अंतरिक्ष यात्री इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन के लिए रवाना (फाइल फोटो)

    एपी, केप केनवरल। अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए रविवार को चार अंतरिक्ष यात्री रवाना हुए। वह छह महीने तक वहां रहेंगे। स्पेसएक्स का फाल्कन राकेट कैनेडी स्पेस सेंटर से रवाना हुआ, जिसमें नासा के मैथ्यू डोमिनिक, माइकल बैरेट और जेनेट एप्स और रूस के अलेक्जेंडर ग्रीबेनकिन शामिल हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ये नए अंतरिक्ष यात्री अमेरिका, डेनमार्क, जापान और रूस के दल की जगह लेंगे, जो अगस्त से वहां हैं। उनके अगले सप्ताह पृथ्वी पर लौटने की उम्मीद है।

    नासा ने कहा कि स्पेसएक्स फाल्कन-9 राकेट और ड्रैगन अंतरिक्ष यान के उड़ान पथ में प्रतिकूल परिस्थितियों के कारण पहले इसके उड़ान को टालना पड़ा था। दो चरणों वाला फाल्कन-9 राकेट फ्लोरिडा के अटलांटिक तट के साथ केप केनवरल में नासा के कैनेडी स्पेस सेंटर से रात 10:53 बजे लांच किया गया था।

    यह एप्स, डोमिनिक और ग्रीबेनकिन के लिए पहली अंतरिक्ष उड़ान थी और बैरेट के लिए आइएसएस पर तीसरा कार्यकाल होगा। स्पेसएक्स ड्रैगन के मंगलवार सुबह करीब तीन बजे (भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे) डा¨कग शुरू होने की उम्मीद है। चालक दल के सदस्य यहां 200 से अधिक प्रयोग करेंगे।

    यह भी पढ़ें- प्रपोजल रिजेक्ट होने पर बौखलाया मनचला आशिक, स्कूल में घुसकर तीन लड़कियों पर फेंका एसिड; छात्रा का चेहरा झुलसा

    यह भी पढ़ें- Cash For Vote Case: क्या था रिश्वत कांड और 1998 का 'सुप्रीम' फैसला, SC ने अब क्यों पलटा अपना ही 26 साल पुराना निर्णय