विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्रपोजल रिजेक्ट होने पर बौखलाया मनचला आशिक, स्कूल में घुसकर तीन लड़कियों पर फेंका एसिड; छात्रा का चेहरा झुलसा

Published: Mon, 04 Mar 2024 03:58 PM (IST)

हमलावर ने पुलिस अधिकारियों को तीनों में से एक लड़की ने उसका प्रपोजल स्वीकार नहीं किया था जिसके कारण वह ...और पढ़ें

मनचले आशिक ने प्रपोजल रिजेक्ट होने पर लड़की पर फेंका एसिड (प्रतीकात्मक तस्वीर)
मनचले आशिक ने प्रपोजल रिजेक्ट होने पर लड़की पर फेंका एसिड (प्रतीकात्मक तस्वीर)

पीटीआई, मंगलुरु। कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ से एक हैरान करने वाला मामला सामने आ रहा है। दरअसल, पुलिस ने बताया कि सोमवार को दक्षिण कन्नड़ जिले के तालुका मुख्यालय शहर कदबा में एक सरकारी प्री-यूनिवर्सिटी कॉलेज में एक युवक के एसिड अटैक में तीन छात्राएं बुरी तरह झुलस गई हैं।

प्रपोजल इनकार करने पर था नाराज

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि युवक की पहचान केरल के मलप्पुरम जिले के नीलांबुर के रहने वाले अबिन शिबी (23) के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान, शिबी ने पुलिस को बताया कि पीड़ितों में से एक लड़की ने उसका प्रपोजल ठुकरा दिया था, जिसके बाद अपना गुस्सा जाहिर करने और बदला लेने के लिए उसने यह कदम उठाया है।"

थर्ड डिग्री झुलस गया चेहरा

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, हमलावर ने पुलिस अधिकारियों को बताया कि उसने केवल एक लड़की को निशाना बनाया था, लेकिन उसके पास बैठी दो अन्य छात्राओं पर भी एसिड गिर गया, जिससे वे भी घायल हो गईं। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि उनमें से एक पीड़िता का चेहरा थर्ड डिग्री झुलस गया, जबकि दो अन्य लड़कियां मामूली रूप से झुलस गई हैं।"

स्कूल की ड्रेस पहनकर पहुंचा आरोपी

अधिकारी ने कहा, "घटना के बाद लड़कियों को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में ट्रांसफर कर दिया गया है। जब लड़कियां कॉलेज के गैलरी में प्री-यूनिवर्सिटी कोर्स (पीयूसी) परीक्षा की तैयारी कर रही थीं, तभी लड़का अपने चेहरे पर नकाब बांधकर आया बोतल में तेजाब लेकर आया और उन पर फेंक दिया।

अधिकारी ने कहा, "हमलावर ने स्कूल की ड्रेस पहनी थी और एक छात्र के रूप में स्कूल परिसर में प्रवेश किया और अपराध को अंजाम दिया। हम जांच कर रहे हैं कि उसे स्कूल का यूनिफॉर्म किसने दिया था।"

यह भी पढ़ें: पुरी के जगन्नाथ मंदिर में घुस गए 9 बांग्लादेशी, गैर-हिंदूओं का मंदिर में प्रवेश वर्जित फिर कैसे हुई चूक; हिरासत में सभी आरोपी

स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़ा

हमले के बाद आरोपी ने भागने की कोशिश की, लेकिन इस घटना के प्रत्यक्षदर्शी स्थानीय लोगों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। अधिकारी ने कहा, "पीड़ितों को कदबा सरकारी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां के डॉक्टरों ने परिवारों को उन्हें बेहतर इलाज के लिए मंगलुरु ले जाने की सलाह दी, क्योंकि उनमें से एक पीड़िता काफी जल चुकी है और उसे बहुत तकलीफ हो रही थी।" फिलहाल, कदबा पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें: Telangana: कर्ज से परेशान पिता ने कथित तौर पर अपने तीन बच्चों को उतारा मौत के घाट, फिर खुद लगा ली फांसी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।