विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पुरी के जगन्नाथ मंदिर में घुस गए 9 बांग्लादेशी, गैर-हिंदूओं का मंदिर में प्रवेश वर्जित फिर कैसे हुई चूक; हिरासत में सभी आरोपी

By Agency Edited By: Nidhi Avinash
Published: Mon, 04 Mar 2024 12:29 PM (IST)

पुरी के जगन्नाथ मंदिर में अनधिकृत प्रवेश के आरोप में 9 बांग्लादेशियों को हिरासत में लिया गया। पुरी के अतिरिक्त ...और पढ़ें

पुरी के जगन्नाथ मंदिर में घुस गए 9 बांग्लादेशी (Image: Jagran)
पुरी के जगन्नाथ मंदिर में घुस गए 9 बांग्लादेशी (Image: Jagran)

पीटीआई, भुवनेश्वर। पुरी के जगन्नाथ मंदिर में अनाधिकृत रूप से 9 बांग्लादेशी घुस आए। ओडिशा पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। विश्व हिंदू परिषद के कुछ कार्यकर्ताओं ने कई बांग्लादेशियों को गैर-हिंदू मंदिर के मानदंडों का उल्लंघन करते हुए पाया था।

दरअसल, ये सभी 12वीं सदी के मंदिर में प्रवेश कर रहे थे, जिसके बाद उन्हें रविवार शाम को हिरासत में लिया गया। विश्व हिंदू परिषद ने सिंहद्वार पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई।

पर्यटकों से की जा रही पूछताछ

पुरी के अतिरिक्त एसपी सुशील मिश्रा ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और पूछताछ के लिए पर्यटकों को हिरासत में लिया।

सुशील मिश्रा ने कहा 'हमें शिकायत मिली है कि बांग्लादेश से कुछ गैर-हिंदू लोग मंदिर में प्रवेश कर गए हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने कहा कि हमने नौ बांग्लादेशियों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ शुरू कर दी है।'

केवल हिंदुओं को ही मंदिर में प्रवेश की अनुमति

मंदिर के नियमों के अनुसार, केवल हिंदुओं को ही मंदिर में प्रवेश की अनुमति है। मिश्रा ने कहा कि अगर वे गैर-हिंदू पाए गए तो उनके खिलाफ कानून के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी। हम उनके पासपोर्ट का सत्यापन कर रहे हैं। पता चला कि उनमें से एक हिंदू है। हम अन्य लोगों के पासपोर्ट की जांच कर रहे हैं। प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि नौ में से चार बंदियों ने मंदिर में प्रवेश किया था।

यह भी पढे़ं: रामेश्वरम कैफे विस्फोट के पीछे कौन? अब NIA करेगी जांच; टोपी, मुखौटा और चश्मा पहने संदिग्ध का जल्द चलेगा पता

यह भी पढ़ें: Weather Update: हिमाचल-उत्तराखंड में बर्फबारी तो यूपी-बिहार समेत हरियाणा में आज बरसेंगे ओले; इन राज्यों के लिए IMD का अलर्ट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।