विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Weather Update: हिमाचल-उत्तराखंड में बर्फबारी तो यूपी-बिहार समेत हरियाणा में आज बरसेंगे ओले; इन राज्यों के लिए IMD का अलर्ट

Published: Mon, 04 Mar 2024 07:47 AM (IST)

दिल्ली-NCR ( Weather Update Today ) में मौसम ने एक बार फिर करवट लिया। आंधी-तूफान और ओलावृष्टि के कारण ठंड ...और पढ़ें

हिमाचल-उत्तराखंड में होगी बर्फबारी, IMD का अलर्ट (Image: AFP)
हिमाचल-उत्तराखंड में होगी बर्फबारी, IMD का अलर्ट (Image: AFP)

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Weather Update Today: दिल्ली-NCR में मौसम ने एक बार फिर करवट लिया। आंधी-तूफान और ओलावृष्टि के कारण ठंड और बढ़ गई है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में हल्की बारिश के साथ ओलावृष्टि का दौर कुछ दिनों तक जारी रहने की उम्मीद है।

मौसम विभाग ने आज दिल्ली के अलावा उत्तर प्रदेश-बिहार के लिए बारिश और ओलावृष्टि को लेकर अलर्ट जारी किया है। वहीं, पश्चिमी विक्षोभ के कारण उच्च हिमालयी क्षेत्रों में अच्छी बर्फबारी हो रही है। हालांकि, 4 मार्च के बाद से हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी में कमी आ जाएगी। आज उत्तर प्रदेश, बिहार और हरियाणा में आज ओले गिरने की संभावना है।

IMD का अलर्ट

IMD ने हरियाणा और आसपास के इलाकों के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ तूफान की भविष्यवाणी की है। X (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में IMD ने बताया कि नरोरा, अतरौली (यूपी) के आसपास के इलाकों में ओलावृष्टि और बारिश होगी। वहीं, संभल, बिलारी, चंदौसी, बहजोई और आसपास के इलाकों में गरज के साथ हल्की से मध्यम तीव्रता की बारिश होगी और 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी।'

यह भी पढ़ें: Weather Update: दिल्ली-यूपी के कई इलाकों में बारिश के साथ ओला गिरने का अलर्ट, मौसम विभाग का बड़ा अपडेट

इन राज्यों में बारिश और बर्फबारी की चेतावनी

आईएमडी ने जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के अलग-अलग इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश या बर्फबारी की चेतावनी जारी की है। इसके अलावा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिम उत्तर प्रदेश और राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर ओलावृष्टि होने की संभावना है। 

5 और 6 मार्च को जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में हल्की बारिश के साथ-साथ बर्फबारी होने के आसार है। बता दें कि बिहार के 10 जिलों में आज तेज आंधी के साथ बारिश होने के आसार हैं। इनमें सहरसा, अररिया, गोपालगंज,किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा, पूर्वी चंपारण, सुपौल, मुजफ्फरपुर, पश्चिमी चंपारण जिले शामिल है।

बर्फबारी से 500 से अधिक सड़कें बंद

समाचार एजेंसी PTI के अनुसार, हिमाचल प्रदेश में पिछले दो दिनों में भारी बर्फबारी और बारिश के कारण आधे दर्जन से अधिक हिमस्खलन और भूस्खलन हुए हैं। इसके कारण पांच राष्ट्रीय राजमार्गों सहित 500 से अधिक सड़कें बंद हो गई हैं।

दिल्ली का मौसम कैसा रहेगा?

दिल्ली में आज मौसम साफ रहेगा। सोमवार यानी आज बादल छाए रहने के साथ-साथ हल्की धूप भी खिली रहेगी। मौसम विभाग के मुताबिक, इस पूरे हफ्ते दिल्ली का तापमान 13 से 16 डिग्री के बीच रहने की उम्मीद है। 

यह भी पढ़ें: Bihar Weather Today: बिहार के 10 जिलों में आंधी के साथ बारिश के आसार, चेतावनी जारी; पढ़ें मौसम का ताजा हाल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।