Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    DATA STORY: जानें, दुनिया के किन देशों की संसद में हैं सबसे अधिक महिला सदस्य

    By Vineet SharanEdited By:
    Updated: Wed, 24 Mar 2021 11:13 AM (IST)

    इंटर पार्लियामेंटरी यूनियन डाटा की रिपोर्ट के अनुसार रवांडा की संसद (निम्न सदन) में महिलाओं की भागीदारी 61.3 फीसद है। रवांडा का इस सूची में पहले पायदा ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    महिलाओं को संसद में शानदार प्रतिनिधित्व देने के मामले में क्यूबा दूसरे नंबर पर है।

    नई दिल्ली, अनुराग मिश्र। दुनियाभर में महिलाएं उच्च पदों पर अपनी काबिलियत का डंका बजा रही हैं, फिर वह चिकित्सा, प्रबंधन, मनोरंजन, राजनीति या कोई और क्षेत्र क्यों न हो। दुनिया में यूं तो बड़े देशों की राजनीति में महिलाओं की भागीदारी लगातार बढ़ रही है, लेकिन अभी भी यह समुचित अनुपात में नहीं है। हालांकि, दुनिया के कुछ देश ऐसे हैं, जहां चुनी हुई महिला प्रतिनिधियों का प्रतिशत दुनियाभर के लिए मिसाल है।

    इंटर पार्लियामेंटरी यूनियन डाटा की रिपोर्ट के अनुसार, रवांडा की संसद (निम्न सदन) में महिलाओं की भागीदारी 61.3 फीसद है। रवांडा का इस सूची में पहले पायदान पर स्थान पाना इसलिए भी काबिलेतारीफ है, क्योंकि 1994 में यहां हुए नरसंहार के सबसे ज्यादा शिकार महिलाएं और बच्चे ही हुए थे। इस जनसंहार में देश की लगभग 20 फीसदी जनसंख्या खत्म हो गई थी। दरअसल 7 अप्रैल 1994 में रवांडा के प्रेसिडेंट हेबिअरिमाना और बुरंडियन के प्रेसिडेंट सिप्रेन की हवाई जहाज पर बोर्डिंग के दौरान हत्या कर दी गई थी।

    उस वक्त हुतु समुदाय की सरकार थी और उन्हें लगा कि यह हत्या तुत्सी समुदाय के लोगों ने की है। इनकी हत्या के दूसरे ही दिन पूरे देश में नरसंहार शुरू हो गया। हुतु सरकार के अपने सैनिक भी इसमें शामिल हो गए। उन्हें तुत्सी समुदाय के लोगों को मारने का आदेश दे दिया गया। इस नरसंहार में कुछ ही दिन में 80,000 से भी ज्यादा तुत्सी समुदाय के लोगों को मार दिया गया था। कई देश छोड़कर भाग गए थे। रवांडा ने इस हादसे के बाद महिलाओं के लिए नए द्वार खोले और तीस फीसदी राजनीतिक सीटें उनके लिए आरक्षित कीं।

    महिलाओं को संसद में शानदार प्रतिनिधित्व देने के मामले में क्यूबा दूसरे नंबर पर है। यहां पर 53.4 फीसद महिलाएं निम्न सदन में हैं। सूची में तीसरे नंबर पर यूएई, चौथे क्रम पर निकारागुआ और पांचवें नंबर पर न्यूजीलैंड है।