Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कौन हैं एलन मस्क के पिता इरॉल मस्क? विवादों से है पुराना रिश्ता; इंजीनियर, पायलट और राजनेता बनकर 34 की उम्र में हुए रिटायर

    Updated: Fri, 06 Jun 2025 05:06 PM (IST)

    Who is Errol Musk एलन मस्क के पिता इरॉल मस्क भारत दौरे पर हैं और अयोध्या में राम मंदिर के दर्शन करने के बाद सुर्खियों में हैं। एलन मस्क और उनके पिता के बीच संबंध अच्छे नहीं हैं। इरॉल मस्क पेशे से इंजीनियर हैं और उन्होंने दो शादियां की हैं जिनसे उन्हें 7 बच्चे हैं। इरॉल मस्क अपनी विवादित बयानों के कारण भी चर्चा में रहते हैं।

    Hero Image
    एलन मस्क के पिता इरॉल मस्क। फाइल फोटो

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दुनिया के सबसे लोगों में से एक एलन मस्क को भला कौन नहीं जानता। वहीं, एलन मस्क के पिता इरॉल मस्क भारत दौरे पर हैं। हाल ही में उन्होंने अयोध्या में राम मंदिर के दर्शन किए और इसी के साथ इरॉल मस्क काफी सुर्खियों में आ गए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इरॉल मस्क वैसे तो लाइमलाइट से दूर रहते हैं, लेकिन वो अक्सर अपने निजी जीवन और विवादित बयानों की वजह से चर्चा में आ जाते हैं। तो आइए जानते हैं इरॉल मस्क के बारे में विस्तार से...

    पिता को पसंद नहीं करते एलन मस्क

    इरॉल मस्क बेशक एलन मस्क के पिता है, मगर दोनों के रिश्तों की कहानी किसी से छिपी नहीं है। 2017 में एक इंटरव्यू के दौरान जब एलन मस्क से उनके पिता के बारे में पूछा गया तो एलन मस्क का गुस्सा फूट पड़ा और नम आंखों से उन्होंने कहा-

    वो एक दुष्ट व्यक्ति है। उन्होंने हर बुरा काम और अपराध किया है, जिसके बारे में आप सोच भी नहीं सकते हैं।

    एलन मस्क और उनके पिता इरॉल मस्क। फाइल फोटो

    इरॉल मस्क पेशे से इंजीनियर

    दक्षिण अफ्रीका के प्रिटोरिया में जन्में इरॉल मस्क के पिता वॉल्ट हेनरी जेम्स एक सैनिक थे, जिन्होंने द्वितीय विश्व युद्ध में हिस्सा लिया था। इरॉल मस्क की मां कोरा अमेलिया रॉबिन्सन अंग्रेजी मूल की थीं। इरॉल मस्क ने यूनिवर्सिटी ऑफ प्रिटोरिया से इंजीनियरिंग में स्नातक किया, जिसके बाद वो पायलट भी बने। 1972 में उन्होंने सियासत में एंट्री की और प्रिटोरिया सिटी काउंसिल मेंबर बने। हालांकि 1934 में इरॉल मस्क ने रिटायरमेंट ले ली।

    इरॉल मस्क की 2 शादी से हुए 7 बच्चे

    इरॉल मस्क ने 1970 में फेमस मॉडल माये हॉल्डमैन से शादी की, जिससे उन्हें 3 बच्चे - एलन, किम्बल और टोस्का हुए। 1979 में दोनों का तलाक हो गया। 1990 में इरॉल मस्क ने हाइडी बेजुइडनहाउट से शादी रचाई, जिससे उन्हें 2 बच्चे हुए। वहीं, इरॉल से शादी के पहले भी हाइडी के 1 बेटी थी, जिसका नाम जना है। 2004 में हाइडी ने भी इरॉल से तलाक ले लिया। इरॉल मस्क का सबसे छोटा बेटा महज 6 साल का है।

    इरॉल मस्क से जुड़े 3 बड़े विवाद

    1. 2020 में उन्होंने दावा किया था कि दक्षिण अफ्रीकी रक्षा फोर्स के लिए वो हथियार बना चुके हैं, जो बाद में झूठा साबित हुआ।

    2. हाल ही में वो रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की तारीफ करके विवादों में आ गए थे।

    3. इसके अलावा 2018 में खुलासा हुआ कि इरॉल के अपनी सौतेली बेटी जना से भी 2 बच्चे हैं। एलन मस्क ने पिता की इस हरकत को घिनौना करार दिया था। इस पर जवाब देते हुए इरॉल मस्क ने कहा कि पृथ्वी पर हमारा उद्देश्य सिर्फ बच्चे पैदा करना है।

    मां माय मस्क के साथ एलन मस्क। फोटो- सोशल मीडिया

    इरॉल मस्क की नेट वर्थ

    इरॉल मस्क की कुल संपत्ति के सटीक आंकड़े कहीं मौजूद नहीं है, लेकिन अलग-अलग मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इरॉल मस्क की नेट वर्थ 40 करोड़ रुपए के आसपास है। दक्षिण अफ्रीका के टिम्बावती नेचर रिजर्व में मौजूद लॉजो को उनकी कमाई का मुख्य स्रोत माना जाता है। यह लॉज पर्यटकों को किराए पर दिए जाते हैं, जिससे इरॉल मस्क मोटी कमाई करते हैं।

    यह भी पढे़ें- Errol Musk : एलन मस्क के पिता प्रसिद्ध उद्योगपति Errol Musk पहुंचे रामनगरी, किया रामलला का दर्शन