Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चोर-चोर! बिजनेस क्लास में बैग चोरी करते देख चिल्लाई पत्नी और फिर... दुबई से सिंगापुर जा रही फ्लाइट में मचा बवाल

    Updated: Mon, 11 Aug 2025 09:21 AM (IST)

    सिंगापुर जा रही फ्लाइट में एक चीनी नागरिक को चोरी करते हुए पकड़ा गया। आरोपी ने बिजनेस क्लास में सो रहे एक शख्स का बैग चुरा लिया लेकिन उसकी पत्नी ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। चांगी एयरपोर्ट पर फ्लाइट लैंड होने के बाद आरोपी से पूछताछ की गई। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच कर रही है।

    Hero Image
    दुबई से सिंगापुर जा रही फ्लाइट में चोरी। प्रतीकात्मक तस्वीर

    डिजिटल डेस्क, सिंगापुर। दुबई से सिंगापुर जा रही फ्लाइट में एक शख्स चोरी करते हुए पकड़ा गया। 25 वर्षीय आरोपी ने बिजनेस क्लास में सो रहे शख्स का बैग चुरा लिया। वहीं, जब उसकी पत्नी ने चोर को रंगे हाथों पकड़ा, तो वो सन्न रह गया। आरोपी शख्स एक चीनी नागरिक है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    द स्ट्रेट्स टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना 8 अगस्त की सुबह लगभग 5:30 बजे की है। शुरुआती जांच में पता चला है कि एक कपल बिजनेस क्लास में सो रहे थे। तभी मौके का फायदा उठाते हुए आरोपी ने उसका बैग खिसका दिया। हालांकि, उसकी पत्नी ने चोरी करते हुए आरोपी को रंगे हाथों पकड़ लिया और शोर मचाना शुरू कर दिया।

    यह भी पढ़ें- 'अगर रतन टाटा जिंदा होते तो...', अहमदाबाद प्लेन क्रैश के 2 महीने बाद भी मुआवजा न मिलने पर छलका पीड़ितों का दर्द

    कैसे पकड़ी गई चोरी?

    पत्नी की आवाज सुनकर पति की भी आंख खुल गई। ऐसे में शख्स ने बैग को फिर उसी जगह पर रख दिया। इस पूरी घटना की जानकारी चांगी एअरपोर्ट पर मौजूद अधिकारियों को दी गई। चांगी एअरपोर्ट पर फ्लाइट लैंड होने के बाद जब आरोपी से पूछताछ शुरू हुई, तो वो अपनी करतूत पर सफाई नहीं दे सका। छानबीन में पता चला कि आरोपी एक चीनी नागरिक है, जो चांगी एअरपोर्ट से चीन के लिए फ्लाइट पकड़ने वाला था।

    क्या मिल सकती है सजा?

    पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। अगर फ्लाइट में चोरी का आरोप साबित होता है, तो उसे तीन साल की सजा, जुर्माना या दोनों हो सकता है। हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब चांगी एअरपोर्ट से चोरी का मामला सामने आया है। इससे पहले 38 वर्षीय भारतीय नागरिक को भी चांगी एअरपोर्ट की 14 दुकानों से 3.5 लाख रुपये का सामान चोरी करने के आरोप में पकड़ा गया था।

    पहले भी हुई है चोरी

    द स्ट्रेट्स टाइम्स के अनुसार, चांगी एअरपोर्ट की 14 दुकानों से महंगे परफ्यूम और बैग समेत लाखों की चीजें चोरी करने के बाद शख्स फ्लाइट में बैठकर सिंगापुर से बाहर चला गया था। चोरी किए गए सामानों की कीमत 5,136 SDG (लगभग 3.4 लाख रुपये) थी। हालांकि, 1 जून को वो फिर से सिंगापुर लौटा और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

    यह भी पढ़ें- 'भारत चमचमाती मर्सिडीज, हम डंपिंग ट्रक', आसिम मुनीर ने खुद ही कर दी पाकिस्तान की बेइज्जती; खूब उड़ा मजाक