विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Shaikha Mahra: 'आप किसी और के साथ....', दुबई की राजकुमारी ने इंस्टाग्राम पर अपने पति को दिया तलाक, पिछले साल हुई थी शादी

Published: Wed, 17 Jul 2024 06:37 PM (IST)

Dubai Princess Divorce दुबई की राजकुमारी शेखा महरा बिंत मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के ...और पढ़ें

दुबई की राजकुमारी ने इंस्टाग्राम पर अपने पति को बोला तीन तलाक। फोटोः @ hhshmahra।
दुबई की राजकुमारी ने इंस्टाग्राम पर अपने पति को बोला तीन तलाक। फोटोः @ hhshmahra।

HighLights

  1. दुबई की राजकुमारी ने अपने पति से लिया तलाक
  2. तलाक के बाद अपने पति को सोशल मीडिया पर किया अनफॉलो

डिजिटल डेस्क, दुबई। दुबई में तलाक का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। दुबई की राजकुमारी शेखा महरा बिंत मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के माध्यम से अपने पति शेख माना बिन मोहम्मद बिन राशिद बिन माना अल मकतूम से अलग होने का एलान किया है। उन्होंने अपने पोस्ट में मुस्लिम परंपरा के अनुसार डिवोर्स लिया है और अपने पति को तीन तलाक दिया है।

इंस्टाग्राम पर दिया तलाक

दुबई की राजकुमारी ने अपने पोस्ट में कहा कि डियर हसबैंड आप दूसरे साथियों के साथ बिजी हैं, जिसके कारण आपसे तलाक की घोषणा करती हूं। मैं आपको तलाक देती हूं, तलाक देती हूं और तलाक देती हूं। अपना ख्याल रखना, आपकी पूर्व पत्नी। मालूम हो कि शेखा महरा की यह घोषणा दंपती के पहले बच्चे के जन्म के दो माह बाद आई है।

पति को किया अनफॉलो

दुबई की राजकुमारी ने अपनी पति से तलाक लेने के साथ-साथ उन्हें सोशल मीडिया पर भी अनफॉलो कर दिया है। निकाह के दौरान ली गई तस्वीरों को भी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम से हटा लिया है।

दुबई के प्रधानमंत्री की बेटी हैं महरा

मालूम हो कि शेखा माहरा दुबई के प्रधानमंत्री और शासक मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम की बेटी हैं वह यूएई में महिला सशक्तिकरण के समर्थकों में से एक हैं। माहरा के पास यूके के एक विश्वविद्यालय से अंतरराष्ट्रीय संबंध विषय में डिग्री है। पिछले साल मई में इस जोड़े की शादी हुई थी और 12 महीने बाद उनकी बेटी का जन्म हुआ था। 

यह भी पढ़ेंः

Dubai: दुबई में बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, 400 टर्मिनल गेट और पांच रनवे के साथ होंगी ये सुविधाएं