विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'भले छोटा है मालदीव, पर किसी को धमकाने का नहीं मिलता लाइसेंस', चीन से लौटते ही राष्ट्रपति मुइज्जू के बदले तेवर

By Agency Edited By: Anurag Gupta
Published: Sat, 13 Jan 2024 09:56 PM (IST)

चीन की पांच दिवसीय राजनयिक यात्रा से लौटने के बाद मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू के सुर बदल गए हैं। ...और पढ़ें

मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू (फोटो: रायटर)
मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू (फोटो: रायटर)

HighLights

  1. हम छोटे जरूर हैं पर कोई धौंस न जमाए: मुइज्जू
  2. हम एक स्वतंत्र और संप्रभु देश हैं: मुइज्जू

पीटीआई, माले। चीन की पांच दिवसीय राजनयिक यात्रा से लौटने के बाद मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू के सुर बदल गए हैं। मुइज्जू ने कहा कि उनका देश छोटा भले है, लेकिन किसी को धमकाने का लाइसेंस नहीं मिलता।

उनकी यह टिप्पणी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ उनके तीन मंत्रियों द्वारा सोशल मीडिया पोस्ट के बाद भारत के साथ राजनयिक विवाद के बीच आई है। हालांकि, चीन समर्थक माने जाने वाले मुइज्जू ने किसी भी देश का नाम नहीं लिया। उन्होंने कहा,

हालांकि, हम हिंद महासागर में छोटे द्वीप हैं, लेकिन हमारे पास 9,00,000 वर्ग किमी का एक विशाल विशेष आर्थिक क्षेत्र है। मालदीव इस महासागर के सबसे बड़े हिस्से वाले देशों में से एक है।

यह भी पढ़ें: मालदीव के आंतरिक मामलों में बाहरी हस्तक्षेप का विरोध करता हूं, भारत के साथ विवाद के दौरान सामने आया चीन का बयान

उन्होंने कहा कि यह महासागर किसी विशिष्ट देश का नहीं है। यह इसमें स्थित सभी देशों का है। उन्होंने कहा कि हम एक स्वतंत्र और संप्रभु देश हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि चीन उनके देश द्वारा लिए गए ऋणों के पुनर्भुगतान के पुनर्गठन पर विचार करने के लिए सहमत हो गया है और सरकारें जल्द ही बातचीत शुरू करेंगी।

उन्होंने कहा कि ऋण प्रत्यक्ष ऋण है और चीन के वित्त मंत्रालय की एक टीम जल्द ही मालदीव की यात्रा करेगी ताकि अगले पांच वर्षों में ऋण पुनर्भुगतान में छूट की पेशकश करने के तरीके पर शोध और निर्णय लिया जा सके।

यह भी पढ़ें: मालदीव, थाईलैंड सहित इन देशों में बिना वीजा के घूम सकते हैं भारतीय, देखिए पूरी लिस्ट

लक्षद्वीप के लिए बुकिंग पूछताछ में 2500 प्रतिशत की वृद्धि

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की यात्रा के बाद लोगों में पर्यटन स्थल के रूप में लक्षद्वीप के प्रति जागरूकता बढ़ी है। क्रूज कंपनी वाटरवेज टूरिज्म प्राइवेट लिमिटेड ने कहा कि बुकिंग पूछताछ में 2,500 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। वह 2021 से लक्षद्वीप के लिए क्रूज का संचालन कर रही है। 2021 से कॉर्डेलिया क्रूज लक्षद्वीप के लिए संचालित होने वाली एकमात्र क्रूज लाइन रही है। इसने मुंबई, गोवा और कोच्चि से दो लाख से अधिक भारतीयों को द्वीप तक पहुंचाया है। वाटरवेज लीजर टूरिज्म ने कहा,

हमारे माध्यम से हर साल 80,000 से अधिक मेहमान लक्षद्वीप की यात्रा कर रहे हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।