Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Visa Free Entry: मालदीव, थाईलैंड सहित इन देशों में बिना वीजा के घूम सकते हैं भारतीय, देखिए पूरी लिस्ट

    Updated: Thu, 11 Jan 2024 09:02 PM (IST)

    हेनले पासपोर्ट इंडेक्स 2024 की नई रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय पासपोर्ट की शाख बढ़ी है और अब इस वजह से भारतीयों को दुनिया के 62 देशों में वीजा फ्री एंट्री मिलेगी। ये रिपोर्ट उन लोगों के लिए खुशखबरी की वजह बन सकती है जो विदेश घूमने का प्लान कर रहे हैं क्योंकि अब भारतीयों को अब 62 देशों में प्रवेश के लिए वीजा की जरूरत नहीं पड़ेगी।

    Hero Image
    भारतीयो के लिए दुनिया के 62 देशों में बिना वीजा एंट्री। (फाइल फोटो)

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दुनिया में भारतीय पासपोर्ट की ताकत काफी तेजी से बढ़ रही है और इसका लाभ उन भारतीयों को मिलेगा, जो विदेश घूमने का प्लान कर रहे हैं। ताजा रैंकिंग के अनुसार, दुनियाभर के पासपोर्ट्स की लिस्ट में भारत 80वें स्थान पर पहुंच गया है और अब भारतीय नागरिक दुनिया के 62 देशों में बिना वीजा के प्रवेश कर सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भारतीयों को 62 देशों में वीजा फ्री एंट्री

    हेनले पासपोर्ट इंडेक्स, 2024 की नई रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय पासपोर्ट की शाख बढ़ी है और अब इस वजह से भारतीयों को दुनिया को 62 देशों में वीजा फ्री एंट्री मिलेगी। ये रिपोर्ट उन लोगों के लिए खुशखबरी की वजह बन सकती है, जो थाईलैंड, मॉरीशस, ओमान... जैसे देशों में घूमने का प्लान बना रहे हैं। भारतीय पासपोर्ट में मजबूती के साथ ही अब 62 देशों में भारत के नागरिकों को प्रवेश करने के लिए वीजा की जरूरत नहीं होगी।

    पाकिस्तान का प्रदर्शन निराशाजनक

    हेनले पासपोर्ट इंडेक्स द्वारा जारी ताजा रैंकिंग के अनुसार, इस लिस्ट में अफगानिस्तान 104वें नंबर पर सबसे नीचे है। अफगानिस्तान के नागरिकों को अब 28 देशों में बिना वीजा के एंट्री मिल सकती है। वहीं, अगर पाकिस्तान की बात करें तो पाकिस्तान 101वें नंबर पर है और पाकिस्तानियों को महज 34 देशों में बिना वीजा के प्रवेश मिलेगी।

    यह भी पढ़ेंः 2024 Henley Passport Index: इन 6 देशों का पासपोर्ट है सबसे ज्यादा शक्तिशाली, चेक करें लिस्ट में भारत का कौन-सा स्थान

    भारतीय नागरिक इन देशों में बिना वीजा कर सकते हैं प्रवेशः

    1. अंगोला

    2. बारबाडोस

    3. भूटान

    4. बोलिविया

    5. ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड

    6. बुरुंडी

    7. कम्बोडिया

    8. केप वर्डे आइलैंड

    9. कोमोरो आइलैंड

    10. कुक आइलैंड

    11. जिबूती

    12. डोमिनिका

    13. अल सल्वाडोर

    14. इथियोपिया

    15. फिजी

    16. गैबन

    17. ग्रेनाडा

    18. गुएना बिसाउ

    19. हैती

    20. इंडोनेशिया

    21. ईरान

    22. जमैका

    23. जॉर्डन

    24. कजाखस्तान

    25. केन्या

    26. किरिबाती

    27. लाओस

    28. मकाओ

    29. मैडागास्कर

    30. मलयेशिया

    31. मालदीव

    32. मार्शल आइलैंड

    33. मॉरिटैनिया

    34. मॉरीशस

    35. माइक्रोशिया

    35. मॉन्टसेराट

    36. मोजाम्बिक

    37. म्यांमार

    38. नेपाल

    39. निउए

    40. ओमान

    41. पालाउ आइलैंड

    42. कतर

    43. रवांडा

    44. सामोआ

    45. सेनेगल

    46. सेशेल्स

    47. सिएरा लियोन

    48. सोमालिया

    49. श्रीलंका

    50. सैंट किट्स ऐंड नेविस

    51. सेंट लूसिया

    52. सेंट विंसेट

    53. तंजानिया

    54. थाइलैंड

    55. तिमोर

    56. टोगो

    57. त्रिनिदाद एंड टोबैगो

    58. ट्यूनीशिया

    59. तुवालु

    60. वनुआतु

    61. जिम्बाब्वे

    62. ग्रेनाडा

    अगर आप भी भारत के बाहर घूमने का प्लान कर रहे हैं तो इन देशों में बिना वीजा के जा सकते हैं और वहां के बेहतरीन जगहों का लुत्फ उठा सकते हैं।