विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 01, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इजरायल के जंगलों में लगी सदी की सबसे भीषण आग, नेशनल इमरजेंसी घोषित; यरुशलम पर छाया काला धुआं

Published: Thu, 01 May 2025 09:38 PM (IST)Updated: Thu, 01 May 2025 09:48 PM (IST)

इजरायल में भीषण जंगल की आग ने तबाही मचा दी है। यरुशलम पर काले धुएं के बादल छा गए हैं ...और पढ़ें

इजरा/ल में जंगल की आग बेकाबू, यरुशलम पर छाए धुएं के बादल। (फोटो- रॉयटर्स)
इजरा/ल में जंगल की आग बेकाबू, यरुशलम पर छाए धुएं के बादल। (फोटो- रॉयटर्स)

HighLights

  1. बड़े इलाके में आग फैलने के बाद नेशनल इमर्जेंसी घोषित।
  2. हजारों लोगों ने भागकर बचाई अपनी जान।
  3. जंगलों में आग के कारण हालात हो रहे बेकाबू।

यरुशलम, एपी। इजरायल में लगी जंगल की आग फिलहाल बेकाबू है। यरुशलम पर काले धुंए के बादल छा गए हैं और शहर को तेल अवीव से जोड़ने वाला हाईवे बंद कर दिया गया है। इजरायल सरकार ने स्थिति विकराल होती देख नेशनल इमर्जेंसी घोषित कर दी है।

इस भीषण आग को नियंत्रित करने के लिए इटली, क्रोएशिया, स्पेन, फ्रांस, रोमानिया सहित कई देशों ने मदद भेजी है। इस मदद में आग बुझाने के लिए पानी और रसायन बरसाने वाले विमान भी शामिल हैं।

हजारों लोगों ने भागकर बचाई अपनी जान

इजरायल के जंगल में यह आग बुधवार दोपहर में लगी। शुष्क-गर्म मौसम में लगी इस आग को तेज हवाओं ने भड़का दिया और यह कुछ ही घंटों में कई वर्ग मील इलाके में फैल गई। आग फैलती देख जंगल के किनारे बस्तियों में रहने वाले हजारों लोगों ने भागकर जान बचाई।

स्थिति बिगड़ती देख यरुशलम को तेल अवीव से जोड़ने वाला मार्ग बंद करना पड़ा। साथ ही सरकार ने अग्निशमन के अपने सभी साधन झोंक दिए लेकिन उसका कोई लाभ नहीं हुआ और आग फैलती चली गई।

12 लोग अस्पताल में भर्ती

धुएं की चपेट में आए 12 लोगों को अस्पताल में भर्ती करना पड़ा जबकि 10 को प्राथमिक चिकित्सा के बाद छुट्टी दे दी गई है। सरकार ने लोगों से जंगल और पार्कों से दूर रहने के लिए कहा है।

संयोग से गुरुवार को इजरायल का स्वतंत्रता दिवस था। इस दिन बड़ी संख्या में लोग सार्वजनिक स्थलों पर खुशी मनाते थे लेकिन उनके कार्यक्रम रद हो गए। इससे पहले 2010 में इजरायल के माउंट कार्मेल पर्वतीय क्षेत्र में लगी जंगल की आग चार दिन में नियंत्रित की जा सकी थी, उसमें 44 लोग मारे गए थे।

यह भी पढ़ें: हमास- हिजबुल्ला से लड़ाई के बीच, इजरायल की घरेलू खुफिया सेवा के प्रमुख ने की इस्तीफे की घोषणा

यह भी पढ़ें: Israel Hezbollah War: हिजबुल्ला की कमर तोड़ने पर अड़ा इजरायल, युद्धविराम के बाद तीसरी बार बेरूत पर बोला हमला