Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वियतनाम की सबसे बड़ी वित्तीय धोखाधड़ी, बरकरार रहेगी बिजनेस टाइकून की मौत की सजा

    Updated: Wed, 04 Dec 2024 09:08 PM (IST)

    वियतनाम की सबसे बड़ी वित्तीय धोखाधड़ी 12 अरब डालर के हाई-प्रोफाइल धोखाधड़ी मामले में रियल एस्टेट टाइकून ट्रूंग माय लैन की मौत की सजा बरकरार रखी। कोर्ट ने कहा कि इस राशि का अगर तीन-चौथाई हिस्सा वापस कर दिया गया तो इस सजा को आजीवन कारावास में बदला जा सकता है। धोखाधड़ी को छुपाने के लिए अधिकारियों को 52 लाख डालर की रिश्वत दी गई थी।

    Hero Image
    बरकरार रहेगी बिजनेस टाइकून ट्रूंग माय लैन की मौत की सजा

    जेएनएन, नई दिल्ली। वियतनाम की एक अदालत ने मंगलवार को 12 अरब डालर के हाई-प्रोफाइल धोखाधड़ी मामले में रियल एस्टेट टाइकून ट्रूंग माय लैन की मौत की सजा बरकरार रखी। हालांकि, कोर्ट ने कहा कि अगर वह गबन की गई धनराशि का तीन-चौथाई हिस्सा वापस कर दे तो यह संभव है कि सजा को आजीवन कारावास में बदल दिया जाए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रियल एस्टेट डेवलपर वान थिन्ह फाट होल्डिंग्स ग्रुप की अध्यक्ष 67 वर्षीय लैन को अप्रैल में 12 अरब डालर की राशि के गबन और रिश्वतखोरी का दोषी ठहराया गया था, जो देश की जीडीपी के तीन प्रतिशत के बराबर था।

    अधिकारियों को दी गई थी रिश्वत

    धोखाधड़ी को छुपाने के लिए अधिकारियों को 52 लाख डालर की रिश्वत दी गई थी। यह वियतनाम के इतिहास में दर्ज सबसे बड़ी रिश्वत है। बीबीसी के अनुसार, वेंडर विक्रेता से वियतनाम की सबसे शक्तिशाली शख्सियतों में से एक बनने तक ट्रूंग माय लैन की यात्रा हो ची मिन्ह सिटी में शुरू हुई। 1986 के आर्थिक सुधारों का लाभ उठाते हुए उसने अपने व्यवसाय का विस्तार किया और पिछली सदी के आखिरी दशक तक एक बड़ी संपत्ति बना ली।

    रियल स्टेट में था बड़ा साम्राज्य

    वह वान थिन्ह फाट होल्डिग्स ग्रुप की अध्यक्ष बन गई। उसका रियल एस्टेट साम्राज्य बहुत बड़ा था और उसका काफी प्रभाव था। अक्टूबर 2022 में ट्रूंग माय लैन की गिरफ्तारी के बाद धोखाधड़ी संबंधी गतिविधियों का पता चला।

    अभियोजकों ने कहा कि उसने देश के पांचवें सबसे बड़े ऋणदाता साइगान कमर्शियल बैंक को गुप्त रूप से नियंत्रित किया था। 2012 और 2022 के बीच लैन ने फर्जी ऋण आवेदनों से जुड़ी एक वित्तीय योजना तैयार करने के लिए कई शेल कंपनियों और अन्य पक्षों का इस्तेमाल किया।

    यह भी पढ़ें: बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमले के विरोध में विश्व में उठी आवाज, ब्रिटिश सांसद ने कहा- जिम्मेदारी कब समझेगी यूनुस सरकार

    comedy show banner
    comedy show banner