Move to Jagran APP

Taiwan: चीन ने ताइवानी इलाकों में फिर की घुसपैठ, 26 सैन्य विमान और 4 नौसैनिक जहाजों को किया ट्रैक

China Taiwan Conflict चीन ने एक बार फिर ताइवान पर घुसपैठ की कोशिश की है। ताइवान न्यूज ने रविवार को बताया कि ताइवान के राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय (MND) ने कम से कम 26 चीनी सैन्य विमानों और चार नौसैनिक जहाजों का 17 और 18 मार्च के बीच पता लगाया है।

By AgencyEdited By: Nidhi AvinashPublished: Sun, 19 Mar 2023 03:30 PM (IST)Updated: Sun, 19 Mar 2023 03:36 PM (IST)
Taiwan: चीन ने ताइवानी इलाकों में फिर की घुसपैठ, 26 सैन्य विमान और 4 नौसैनिक जहाजों को किया ट्रैक
चीन ने ताइवानी इलाकों में फिर की घुसैपठ, 26 सैन्य विमान और 4 नौसैनिक जहाजों को किया ट्रैक

ताइपे, एजेंसी। China Taiwan Conflict: चीन ने एक बार फिर ताइवान पर घुसपैठ की कोशिश की है। ताइवान न्यूज ने रविवार को बताया कि ताइवान के राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय (MND) ने कम से कम 26 चीनी सैन्य विमानों और चार नौसैनिक जहाजों का 17 और 18 मार्च के बीच पता लगाया है।

loksabha election banner

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, 26 पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) में से 15 विमानों को ताइवान के एयर डिफेंस आइडेंटिफिकेशन जोन (ADIZ) में देखा गया था।

ताइवान क्षेत्र में दिखे चीनी लड़ाकू विमान

रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, चार चेंगदू J-10 फाइटर्स, चार शेनयांग J-16 फाइटर्स, एक CH-4 टोही ड्रोन, और एक हार्बिन BZK-005 टोही ड्रोन ने ताइवान स्ट्रेट मेडियन लाइन को पार किया। हार्बिन के एक और टोही ड्रोन ने ताइवान के ADIZ के दक्षिणी किनारे पर उड़ान भरी।

ADIZ के दक्षिण-पश्चिम कॉर्नर में दो शेनयांग J-16 लड़ाकू जेट, एक शानक्सी Y-8 पनडुब्बी रोधी युद्धक विमान और एक BZK-007 टोही ड्रोन की ट्रैकिंग देखी गई। ताइवान न्यूज ने बताया कि ताइवान के पहचान क्षेत्र के दक्षिण-पूर्वी हिस्से में एक हार्बिन जेड-9 एंटी-सबमरीन हेलीकॉप्टर भी दिखाई दिया।

ताइवान ने की जवाबी कार्रवाई

चीनी विमानों के घुसपैठ को देखते हुए ताइवान ने भी जवाबी कार्रवाई की। बता दें कि बीजिंग ने इस महीने अब तक 67 नौसैनिक जहाजों और 266 सैन्य विमानों को ताइवान भेजा है।

ताइवान के ADIZ के अंदर नियमित रूप से विमान भेजकर चीन ने सितंबर 2020 से ग्रे जोन रणनीतियों का उपयोग तेज कर दिया है। ताइवान के लोगों और सरकार को सतर्क रखने के लिए चीन अपने सैन्य जहाज, मछली पकड़ने के जहाज और सैंड ड्रेजर नियमित रूप से ताइवान के पानी से गुजरते रहते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.