Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Children Ban In Hajj: हज में बच्चों को ले जाने पर लगा बैन, सऊदी अरब ने क्यों लिया ये फैसला?

    Updated: Tue, 11 Feb 2025 11:17 AM (IST)

    Children Ban In Hajj सऊदी सरकार ने बच्चों की हज में एंट्री बंद कर दी है। सऊदी अरब के हज और उमरा मंत्रालय की तरफ से बताया गया है कि हज के दौरान हर साल बढ़ती भीड़ को लेकर यह फैसला लिया गया है। वहीं बच्चों की सुरक्षा के लिए सरकार ने ये फैसला लिया है। वहीं 1 फरवरी से 14 देशों के व्यक्ति एकल-प्रवेश वीजा के लिए पात्र होंगे।

    Hero Image
    हज में बच्चों की एंट्री पर बन लगाई गई है।(फोटो सोर्स: फाइल फोटो)

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Children Ban In Hajj: सऊद अरब ने हज को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है। अब बच्चों की हज में एंट्री बंद कर दी गई। सऊदी अरब के हज और उमरा मंत्रालय की तरफ से बताया गया है कि हज के दौरान हर साल बढ़ती भीड़ को लेकर यह फैसला लिया गया है। वहीं, बच्चों की सुरक्षा के लिए सरकार ने ये फैसला लिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सऊदी सरकार ने जानकारी दी कि साल 2025 में उन्हीं लोगों को प्राथमिकता दी जाएगी, जो पहली बार हज करने आए हैं। बता दें कि हज 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन की शुरुआत हो चुकी है।

    हज सीजन को लेकर सऊदी सरकार ने लिया बड़ा फैसला

    सऊदी के नागरिक और निवासी अब Nusuk App या आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 2025 हज सीजन के लिए औपचारिक रूप से आवेदन कर सकते हैं। नए नियमों के अनुसार, आवेदकों को अपने विवरण सत्यापित करने होंगे और अपने यात्रा साथियों को पंजीकृत करना होगा।

    1 फरवरी, 2025 से भारत सहित 14 देशों के व्यक्ति केवल एकल-प्रवेश वीजा के लिए पात्र होंगे। इस कदम का उद्देश्य बहु-प्रवेश वीजा के दुरुपयोग को रोकना है, जिसका उपयोग कुछ यात्री आधिकारिक पंजीकरण के बिना हज करने के लिए करते हैं।

    यह भी पढ़ें: 'सब कुछ नरक बन जाएगा अगर...' हमास पर फिर आगबबूला हुए ट्रंप; क्या गाजा में फिर से शुरू होगा युद्ध?