Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    VIDEO: Colleague को मिला प्रमोशन, तो आगबबूला हो गई महिला; पानी की बोतल में मिला दिया 'जहर' और फिर...

    ब्राजील की 38 वर्षीय महिला पर हत्या के प्रयास का आरोप लगा है क्योंकि उसने प्रमोशन को लेकर हुए विवाद के बाद अपने सहकर्मी की पानी की बोतल में केमिकल मिला दिया था। पुलिस के अनुसार महिला 14 फरवरी को तब आगबबूला हो गई जब उसके बॉस ने घोषणा की कि उसकी सहकर्मी को प्रमोशन दिया जा रहा है। इसके बाद उसने सहकर्मी की बोतल में जहर मिला दिया।

    By Jagran News Edited By: Swaraj Srivastava Updated: Thu, 06 Mar 2025 10:57 PM (IST)
    Hero Image
    आरोपी महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है (फोटो: मेटा एआई)

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ब्राजील से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने सुनकर हर कोई सन्न रह गया है। यहां एक महिला ने अपनी कंपनी में साथ करने वाली युवती को सिर्फ इसलिए जहर देकर मारने की कोशिश की, क्योंकि बॉस ने उसे प्रमोशन दे दिया था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    घटना 14 फरवरी की है। ब्राजील के एक शहर में टेक्सटाइल फैक्ट्री में काम करने वाली एक महिला अपनी सहकर्मी से ईर्ष्या करती थी। 14 फरवरी को उसके बॉस ने सहकर्मी को प्रमोशन देने का एलान किया। इससे 38 वर्षीय महिला काफी गुस्से में आ गई।

    पानी की बोतल में मिलाया केमिकल

    महिला का उसकी सहकर्मी से काफी विवाद भी हुआ। इसके बाद जब सभी लोग घर चले गए, तो महिला चोरी-छिपे उस स्थान पर गई, जहां पानी की बोतलें रखी हुई थीं। उसने सहकर्मी की बोतल में कोई केमिकल मिला दिया। इसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

    जब उसकी सहकर्मी ने पानी पीने के लिए बोतल उठाया, तो एक घूट लेते ही उसके मुंह में जलन होने लगी। उसने तुरंत मेडिकल हेल्प की मांग की। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना के करीब दो हफ्ते बाद आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोषी पाए जाने पर उसे 6 से 20 साल तक की सजा सुनाई जा सकती है।

    ब्राजील में जहर देने के कई मामले

    • ब्राजील में जहर देकर जान लेने के बीते कुछ समय में कई मामले सामने आए हैं। इसके पहले एक महिला ने क्रिसमस की शाम पर जहर वाला केक खिलाकर अपने पति के परिवार के 3 सदस्यों की जान ले ली थी। वहीं 3 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था।
    • आरोपी महिला को 6 जनवरी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। 13 फरवरी को महिला अपनी सेल में रहस्यमयी परिस्थितियों में मृत पाई गई थी।
    • 10 फरवरी को एक महिला और उसके बॉयफ्रेंड को परिवा के लोगों को जहर देकर मारने के आरोप में गिरफ्तार किया था। मरने वालों में दो बच्चे और 5 ग्रैंडचिल्ड्रेन शामिल थे।

    यह भी पढ़ें: प्रेमी से चैटिंग करते-करते कोल्ड्रिंक में जहर मिलाकर पी गई युवती... सीसीटीवी में कैद हुई मौत की घटना!