Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Sweden Shooting: स्वीडन में हुई गोलीबारी में 15 वर्षीय किशोर की मौत, अन्य तीन घायल; जांच में जुटी पुलिस

    By AgencyEdited By: Anurag Gupta
    Updated: Sun, 11 Jun 2023 05:21 AM (IST)

    Sweden Shooting स्टॉकहोम पुलिस की प्रवक्ता तोवे हैग ने बताया कि 15 साल के किशोर की घटनास्थल पर मौत हो गई जबकि एक अन्य 15 वर्षीय किशोर और 45 से 65 वर्षीय एक पुरुष और एक महिला घायल हो गए।

    Hero Image
    स्वीडन में हुई गोलीबारी में किशोर की मौत (फोटो: एएफपी)

    स्टॉकहोम, एएफपी। स्वीडन के स्टॉकहोम में शनिवार को हुई गोलीबारी में एक 15 वर्षीय किशोर की मौत हो गई, जबकि अन्य तीन घायल हो गए।

    पुलिस को शनिवार की शाम दक्षिणी स्टॉकहोम के एक चौराहे के पास गोलीबारी होने की सूचना मिली। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस को घटनास्थल पर बंदूक की गोली से घायल हुए लोग मिले।

    प्राप्त जानकारी के मुताबिक, स्टॉकहोम में हुई गोलीबारी में एक किशोर की मौत हो गई, जबकि अन्य को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

    स्टॉकहोम पुलिस की प्रवक्ता तोवे हैग ने बताया,

    15 साल के किशोर की घटनास्थल पर मौत हो गई, जबकि एक अन्य 15 वर्षीय किशोर और 45 से 65 वर्षीय एक पुरुष और एक महिला घायल हो गए।

    क्या गोलीबारी को लेकर गिरफ्तारी हुई?

    उन्होंने बताया कि गोलीबारी के एक घंटे के भीतर स्टॉकहोम के दक्षिण में एक कार का पीछा करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। इसी के साथ ही पुलिस ने हत्या और हत्या के प्रयास की जांच शुरू कर दी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इससे पहले शुक्रवार को स्टॉकहोम में दो अलग-अलग गोलीबारी में तीन अन्य लोग घायल हो गए। स्वीडन ने हाल के वर्षों में गोलीबारी और बम विस्फोटों की वृद्धि पर लगाम लगाने के लिए संघर्ष किया है। पुलिस के आंकड़ों के मुताबिक, देश ने 2022 में 391 गोलीबारी की घटनाओं को दर्ज किया। जिनमें से 62 घटनाएं घातक थीं।