नाइजीरिया में बोको हराम ने मचाया कत्लेआम, 60 लोगों की मौत; डर से लोगों ने छोड़ा इलाका
नाइजीरिया में बोको हराम के आतंकवादियों ने बामा क्षेत्र के दारुल जमाल गांव पर हमला करके 60 लोगों को मार डाला। हमले में कई घर जला दिए गए और 100 से ज्यादा लोग डर के मारे भाग गए। बोर्नो राज्य के गवर्नर बाबागाना जुलुम ने निवासियों से घरों को न छोड़ने की अपील की और सुरक्षा बढ़ाने का वादा किया।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। नाइजीरिया में आतंकी संगठन बोको हराम ने एक गांव पर हमला कर 60 लोगों की हत्या कर दी। बामा क्षेत्र के दारुल जमाल पर हमला शुक्रवार देर रात हुआ। बोर्नो राज्य के गवर्नर बाबागाना जुलुम ने क्षेत्र का दौरान किया।
जुलम ने कहा, ''हमें लोगों से सहानुभूति है और हमने उनसे अपने घरों को न छोड़ने की अपील की है। हमने सुरक्षा बढ़ाने, खाद्य सामग्री और अन्य जीवन रक्षक वस्तुएं प्रदान करने की व्यवस्था की है।''
एक दर्जन से ज्यादा घर जलाए
हमले में एक दर्जन से ज्यादा घर जला दिए गए। डर के कारण 100 से अधिक लोग दूसरी जगह चले गए हैं। इंस्टीट्यूट फॉर सिक्योरिटी स्टडीज में बोको हराम पर विशेषज्ञता रखने वाले शोधकर्ता ताइवो अदेबायो ने दारुल जमाल के निवासियों से बात की और बताया कि शुक्रवार रात की हत्याएं बोको हराम के एक गुट जमातु अहलिस सुन्ना लिद्दावती वल-जिहाद ने की।
बोको हराम ने 2009 में पश्चिमी शिक्षा का विरोध करने और इस्लामी कानून लागू करने के लिए हथियार उठाए थे। संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, यह संघर्ष नाइजर सहित नाइजीरिया के उत्तरी पड़ोसी देशों में भी फैल गया है और इसके परिणामस्वरूप 35,000 नागरिक मारे गए हैं और 20 लाख से अधिक विस्थापित हुए हैं।
(न्यूज एजेंसी एपी के इनपुट के साथ)
यह भी पढ़ें- नाइजीरिया में बड़ा हादसा, सोकोटो में पलटी नाव; 40 लोग लापता
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।